सीकर में 17 साल के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:बेडशीट से फंदा बनाया, रूममेट खेलकर लौटे तो लटका मिला शव

सीकर में 17 साल के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:बेडशीट से फंदा बनाया, रूममेट खेलकर लौटे तो लटका मिला शव

सीकर जिले में 17 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट ने अपने कमरे में बेडशीट से फंदा बनाया और उससे लटककर सुसाइड कर लिया। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार- नाबलिग स्टूडेंट सीकर की एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह स्कूल के ही हॉस्टल में रह रहा था। स्टूडेंट मंगलवार शाम को अपने रूम में था। वहीं दूसरे कमरे में रहने वाले लड़के खेलने के लिए गए हुए थे। जब बाकी स्टूडेंट्स वापस लौटे तो उन्हें 17 साल के नाबालिग स्टूडेंट का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। कल होगा शव का पोस्टमॉर्टम स्टूडेंट्स ने हॉस्टल स्टाफ को सूचना दी। हॉस्टल स्टाफ ने इस बारे में पुलिस को बताया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बुधवार सुबह आने के बाद पुलिस पोस्टमॉर्टम करवाएगी। अब तक मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। 2 दिन में 2 सुसाइड सीकर में 2 दिन में यह दूसरे सुसाइड का मामला है। इससे पहले सोमवार को सीकर की प्राइवेट डिफेंस एकेडमी में भी 17 साल के नाबालिग स्टूडेंट ने सुसाइड किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *