सीईसी ज्ञानेश कुमार बोले- लखनऊ हमारी तपोभूमि:बीएलओ लोकतंत्र की आधारशिला, मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया समझाना जरूरी

सीईसी ज्ञानेश कुमार बोले- लखनऊ हमारी तपोभूमि:बीएलओ लोकतंत्र की आधारशिला, मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया समझाना जरूरी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान वे मतदाता साक्षरता क्लब, ईसीआईनेट पोर्टल, बूथ लेवल अधिकारियों की भूमिका और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों और मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। उनका दौरा उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने तथा लोगों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लखनऊ को बताया अपनी तपोभूमि और कर्मभूमि
लखनऊ पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि लखनऊ उनके लिए खास जगह है। उन्होंने कहा कि लखनऊ उनकी तपोभूमि रही है और यहीं से उन्होंने अपनी शिक्षा हासिल की। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए बाहर गए। लंबे समय बाद अपनी कर्मभूमि में लौटकर उन्हें उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से संवाद करने का मौका मिला है।
उन्होंने कहा कि इस दौरे का एक प्रमुख उद्देश्य बूथ लेवल अधिकारियों से संवाद करना है। बीएलओ सीधे मतदाताओं से जुड़े रहते हैं और चुनावी व्यवस्था में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्हें चुनाव प्रक्रिया और उनकी जिम्मेदारियों से जुड़ी जरूरी जानकारी देना जरूरी है। स्कूल-कॉलेजों में चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने पर जोर ज्ञानेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों और युवाओं को चुनाव की पूरी प्रक्रिया, उसकी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में समझाया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि मतदाता अपने अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें। उन्होंने सभी मतदाताओं को नमस्कार करते हुए कहा कि चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाने में हर मतदाता की भूमिका अहम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *