शामली जमीन विवाद में बेटे-बहू ने पिता का सर फोड़ा:लाठी-डंडों से किया हमला सिर फूटा, पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा मांगी

शामली जमीन विवाद में बेटे-बहू ने पिता का सर फोड़ा:लाठी-डंडों से किया हमला सिर फूटा, पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा मांगी

शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खानपुर कलां में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर उसके बेटे और बहू ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। गांव खानपुर कलां निवासी जगमोहन पुत्र नार ने आरोप लगाया है कि उनका अपने बेटे और बहू से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जगमोहन के अनुसार, इसी विवाद के चलते उनके साथ अक्सर मारपीट की जाती है। रविवार रात को भी जमीन विवाद के कारण बेटे और बहू ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब जगमोहन ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में जगमोहन के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनका सिर फूट गया। पीड़ित जगमोहन ने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ मारपीट की जा चुकी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने ही बेटे से जान-माल का खतरा है और आशंका है कि आरोपी भविष्य में कोई गंभीर घटना कर सकते हैं। जगमोहन ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही अपनी और अपनी पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस मामले में झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *