अजमेर में हाइवे पर हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार:देसी पिस्टल और 2 कारतूस बरामद, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा

अजमेर में हाइवे पर हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार:देसी पिस्टल और 2 कारतूस बरामद, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा

अजमेर की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल मय मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक्टिवा भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर एनएच-48 पर बांदनवाड़ा से नसीराबाद की तरफ आ रहा है। उसके पास अवैध हथियार होने की आशंका बताई गई थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने झड़वासा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी शुरू की। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने एक्टिवा सवार युवक को रुकवाया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक्टिवा भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत सिंह (24) पुत्र मोतीसिंह, निवासी जवाजा थाना, जिला ब्यावर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नसीराबाद सदर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उससे अवैध पिस्टल खरीदने के संबंध में पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *