सहरसा पुलिस जिले के बिहरा थाना अंतर्गत सिहौल पंचायत में होने वाले कोजागरा मेला को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर ने मेला स्थल का जायजा लिया और तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा। भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास ध्यान रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। भीड़ को कंट्रोल करने और लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर सजग रहें। पुलिस ने लोगों से भी शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। सहरसा पुलिस जिले के बिहरा थाना अंतर्गत सिहौल पंचायत में होने वाले कोजागरा मेला को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर ने मेला स्थल का जायजा लिया और तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा। भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास ध्यान रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। भीड़ को कंट्रोल करने और लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर सजग रहें। पुलिस ने लोगों से भी शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

