दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में 23 अक्टूबर 2026 को हुई घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, छिनतई और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज किए हैं।
कंसी वार्ड-04 के इफ़्जुल रहमान ने आरोप लगाया कि नमाज पढ़कर लौटते समय मो. अरमान ने उन्हें गाली दी, कॉलर पकड़ा और लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। इफ़्जुल के मुताबिक, रॉड रोकने की कोशिश में उनका बायां हाथ टूट गया।
इफ़्जुल ने यह भी आरोप लगाया कि उनके हाथ से सोने की अंगूठी और जेब से 10,300 रुपए निकाल लिए गए। उनके मुताबिक, बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी के साथ भी छेड़खानी की गई। आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच ले गए।
दूसरी ओर, कंसी वार्ड-07 के मो. अरमान ने आरोप लगाया कि 23 अक्टूबर को करीब 1:30 बजे इफ़्जुल रहमान और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गाली देकर जमीन पर गिराया और लात-मुक्कों से पीटा।
अरमान के मुताबिक, बीच-बचाव के लिए आई उनकी पत्नी गुलिस्ता प्रवीण के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी का ब्लाउज फाड़ा गया और उनके कान का सोने का आभूषण छीन लिया गया।
अरमान ने यह भी आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनसे सादे कागज पर अंगूठा लगवाया, गले से सोने की चेन और जेब से डीजल खरीदने के लिए रखे 25,000 रुपए छीन लिए। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि केस नंबर 241/26 और 242/26 दर्ज किए गए हैं। एक केस इफ़्जुल रहमान के आवेदन पर और दूसरा मो. अरमान के आवेदन पर दर्ज हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में 23 अक्टूबर 2026 को हुई घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, छिनतई और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज किए हैं।
कंसी वार्ड-04 के इफ़्जुल रहमान ने आरोप लगाया कि नमाज पढ़कर लौटते समय मो. अरमान ने उन्हें गाली दी, कॉलर पकड़ा और लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। इफ़्जुल के मुताबिक, रॉड रोकने की कोशिश में उनका बायां हाथ टूट गया।
इफ़्जुल ने यह भी आरोप लगाया कि उनके हाथ से सोने की अंगूठी और जेब से 10,300 रुपए निकाल लिए गए। उनके मुताबिक, बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी के साथ भी छेड़खानी की गई। आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच ले गए।
दूसरी ओर, कंसी वार्ड-07 के मो. अरमान ने आरोप लगाया कि 23 अक्टूबर को करीब 1:30 बजे इफ़्जुल रहमान और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गाली देकर जमीन पर गिराया और लात-मुक्कों से पीटा।
अरमान के मुताबिक, बीच-बचाव के लिए आई उनकी पत्नी गुलिस्ता प्रवीण के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी का ब्लाउज फाड़ा गया और उनके कान का सोने का आभूषण छीन लिया गया।
अरमान ने यह भी आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनसे सादे कागज पर अंगूठा लगवाया, गले से सोने की चेन और जेब से डीजल खरीदने के लिए रखे 25,000 रुपए छीन लिए। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि केस नंबर 241/26 और 242/26 दर्ज किए गए हैं। एक केस इफ़्जुल रहमान के आवेदन पर और दूसरा मो. अरमान के आवेदन पर दर्ज हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

