खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने शुक्रवार को खगड़िया और अलौली विधानसभा क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वहीं, शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां कात्यायनी मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दौरे के दौरान सांसद ने कई शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दौरे की शुरुआत सांसद ने अपने कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर सांसद राजेश वर्मा ने धमारा घाट स्थित प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां से खगड़िया जिले के लोगों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे मारड़ (रसौंक) स्थित मां वैष्णवी दुर्गा दरबार पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। अलौली विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भी उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं से बातचीत कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कई शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना सांसद ने अपने दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में दिवंगत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मानसी नगर पंचायत में प्रमोद सिंह के निधन पर उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, जदयू प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुमित सिंह के पिता स्वर्गीय अवधेश सिंह के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मारड़ दक्षिणी पंचायत में पूर्व मुखिया मजहर अली के इंतकाल और जदयू नेता फिरदौस आलम की माता के निधन पर भी सांसद ने शोक व्यक्त किया। सांसद शोक संतप्त परिवार से मिले इसी पंचायत के निवासी डॉ. पवन गुप्ता और उनकी पत्नी सुलोचना देवी की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत पर परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना जताई। उन्होंने स्वर्गीय इंद्रदेव पोद्दार के निधन पर भी उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इसके अलावा मारड़ उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुजीत पासवान के चाचा स्वर्गीय बंदेलाल पासवान के निधन पर सांसद शोक संतप्त परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। अलौली प्रखंड की अंबा इचरुआ पंचायत के कामाथान में लोजपा (रामविलास) के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान के भाई बिट्टू कुमार के असामयिक निधन पर भी परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का भरोसा दौरे के अंत में सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खगड़िया की जनता का सुख-दुख उनके लिए व्यक्तिगत सरोकार का विषय है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और खगड़िया का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने शुक्रवार को खगड़िया और अलौली विधानसभा क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वहीं, शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां कात्यायनी मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दौरे के दौरान सांसद ने कई शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दौरे की शुरुआत सांसद ने अपने कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर सांसद राजेश वर्मा ने धमारा घाट स्थित प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां से खगड़िया जिले के लोगों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे मारड़ (रसौंक) स्थित मां वैष्णवी दुर्गा दरबार पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। अलौली विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भी उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं से बातचीत कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कई शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना सांसद ने अपने दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में दिवंगत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मानसी नगर पंचायत में प्रमोद सिंह के निधन पर उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, जदयू प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुमित सिंह के पिता स्वर्गीय अवधेश सिंह के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मारड़ दक्षिणी पंचायत में पूर्व मुखिया मजहर अली के इंतकाल और जदयू नेता फिरदौस आलम की माता के निधन पर भी सांसद ने शोक व्यक्त किया। सांसद शोक संतप्त परिवार से मिले इसी पंचायत के निवासी डॉ. पवन गुप्ता और उनकी पत्नी सुलोचना देवी की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत पर परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना जताई। उन्होंने स्वर्गीय इंद्रदेव पोद्दार के निधन पर भी उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इसके अलावा मारड़ उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुजीत पासवान के चाचा स्वर्गीय बंदेलाल पासवान के निधन पर सांसद शोक संतप्त परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। अलौली प्रखंड की अंबा इचरुआ पंचायत के कामाथान में लोजपा (रामविलास) के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान के भाई बिट्टू कुमार के असामयिक निधन पर भी परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का भरोसा दौरे के अंत में सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खगड़िया की जनता का सुख-दुख उनके लिए व्यक्तिगत सरोकार का विषय है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और खगड़िया का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

