सांप लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा युवक:ईंट के नीचे छीपे सांप को पीड़ित ने पकड़ा था, डब्बे से निकालने पर डस लिया

सांप लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा युवक:ईंट के नीचे छीपे सांप को पीड़ित ने पकड़ा था, डब्बे से निकालने पर डस लिया

दरभंगा में सोमवार को बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में दोपहर करीब 2 बजे एक युवक जिंदा सांप लेकर पहुंचा। उसे उसी सांप ने डसा था। सांप देखकर अस्पताल में सभी लोग घबरा गए। चिकित्सकों ने युवक का इलाज शुरू किया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसे एंटी स्नेक वेनम की 10 वायल दी गईं। स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। युवक मोहम्मदपुर बुआरी गांव निवासी फूलो मुखिया का 35 वर्षीय बेटा छोटू मुखिया है। ग्रामीण सरोज मुखिया और उमेश मुखिया ने बताया कि औराही स्कूल के पास ईंट के ढेर में एक विशाल अजगर जैसा सांप निकला था। इसी दौरान स्कूल में काम कर रहे छोटू मुखिया ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को हाथ से पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया। जंगल में छोड़ने के दौरान सांप ने डसा
बाद में ग्रामीणों के कहने पर जब छोटू सांप को जंगल में छोड़ने के लिए डिब्बे से निकालने लगा, तभी सांप ने उसके दाहिने हाथ की उंगली में डस लिया। इसके बाद उसके हाथ से खून निकलने लगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे बाइक से बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। एंटी स्नेक वेनम की 10 वायल देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। दरभंगा में सोमवार को बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में दोपहर करीब 2 बजे एक युवक जिंदा सांप लेकर पहुंचा। उसे उसी सांप ने डसा था। सांप देखकर अस्पताल में सभी लोग घबरा गए। चिकित्सकों ने युवक का इलाज शुरू किया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसे एंटी स्नेक वेनम की 10 वायल दी गईं। स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। युवक मोहम्मदपुर बुआरी गांव निवासी फूलो मुखिया का 35 वर्षीय बेटा छोटू मुखिया है। ग्रामीण सरोज मुखिया और उमेश मुखिया ने बताया कि औराही स्कूल के पास ईंट के ढेर में एक विशाल अजगर जैसा सांप निकला था। इसी दौरान स्कूल में काम कर रहे छोटू मुखिया ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को हाथ से पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया। जंगल में छोड़ने के दौरान सांप ने डसा
बाद में ग्रामीणों के कहने पर जब छोटू सांप को जंगल में छोड़ने के लिए डिब्बे से निकालने लगा, तभी सांप ने उसके दाहिने हाथ की उंगली में डस लिया। इसके बाद उसके हाथ से खून निकलने लगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे बाइक से बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। एंटी स्नेक वेनम की 10 वायल देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *