जालंधर | मीना परमार फाउंडेशन यूके ने राजपूत भवन, लद्देवाली में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। शिक्षा, समाज कल्याण और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों और होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र गुरुद्वारा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह मिन्हास और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सिख धर्म प्रचार कमेटी के सेवानिवृत्त सचिव परमजीत सिंह सरयो को उनकी सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

