गयाजी- रॉन्ग साइड से आई स्कॉर्पियो ने दादी-पोते को रौंदा:बुजुर्ग महिला 100 मीटर तक घसीटा, घटनास्थल पर ही मौत; कार का ड्राइवर घटनास्थल से फरार

गयाजी- रॉन्ग साइड से आई स्कॉर्पियो ने दादी-पोते को रौंदा:बुजुर्ग महिला 100 मीटर तक घसीटा, घटनास्थल पर ही मौत; कार का ड्राइवर घटनास्थल से फरार

गयाजी के डोभी में सोमवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दादी-पोते को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका पोता घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो महिला को घसीटते हुए करीब 100 मीटर दूर तक गई। घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ जुटने और वाहनों के रुकने से डोभी-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। घटना डोभी थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के पास पंजाब नेशनल बैंक के समीप हुई। मृतका की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के रोदा परसा गांव के रहने वाले तेतर दास की पत्नी 55 साल की तेतरी देवी के रूप में हुई है। घायल युवक उनका पोता 20 साल का सौरभ कुमार बताया जा रहा है। पोते के साथ बेटी के घर जा रही थीं दादी जानकारी के अनुसार, तेतरी देवी अपने पोते सौरभ कुमार के साथ बाइक से डोभी थाना क्षेत्र के निमियाटांड़ स्थित अपनी बेटी के घर जा रही थीं। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तेतरी देवी सड़क पर गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। करीब 100 मीटर दूर तक स्कार्पियो बुजुर्ग महिला को घसीटते हुए ले गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा सौरभ भी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल सौरभ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका इलाज कराया गया। इधर, दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सड़क पर वाहनों की कतार, यात्री परेशान हादसे की सूचना मिलने पर डोभी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने और सड़क पर वाहनों के रुकने से डोभी-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया और यातायात सामान्य कराया। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने की बात कही गई है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में शोक है। परिजनों ने फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ऐसे हादसों में जान जा रही है। गयाजी के डोभी में सोमवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दादी-पोते को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका पोता घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो महिला को घसीटते हुए करीब 100 मीटर दूर तक गई। घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ जुटने और वाहनों के रुकने से डोभी-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। घटना डोभी थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के पास पंजाब नेशनल बैंक के समीप हुई। मृतका की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के रोदा परसा गांव के रहने वाले तेतर दास की पत्नी 55 साल की तेतरी देवी के रूप में हुई है। घायल युवक उनका पोता 20 साल का सौरभ कुमार बताया जा रहा है। पोते के साथ बेटी के घर जा रही थीं दादी जानकारी के अनुसार, तेतरी देवी अपने पोते सौरभ कुमार के साथ बाइक से डोभी थाना क्षेत्र के निमियाटांड़ स्थित अपनी बेटी के घर जा रही थीं। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तेतरी देवी सड़क पर गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। करीब 100 मीटर दूर तक स्कार्पियो बुजुर्ग महिला को घसीटते हुए ले गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा सौरभ भी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल सौरभ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका इलाज कराया गया। इधर, दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सड़क पर वाहनों की कतार, यात्री परेशान हादसे की सूचना मिलने पर डोभी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने और सड़क पर वाहनों के रुकने से डोभी-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया और यातायात सामान्य कराया। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने की बात कही गई है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में शोक है। परिजनों ने फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ऐसे हादसों में जान जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *