सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा अरेस्ट:पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश में बाइक फिसली, काउंटर फायरिंग में हुआ घायल, 10 हजार रुपए और तमंचा बरामद

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा अरेस्ट:पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश में बाइक फिसली, काउंटर फायरिंग में हुआ घायल, 10 हजार रुपए और तमंचा बरामद

सहारनपुर के नकुड़ थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद लूट के मुकदमे में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूटे गए 10 हजार रुपये, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ नकुड़ पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना नकुड़ पुलिस फंदपुरी-नकुड़ रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जलालपुर गांव की तरफ से बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने पर टॉर्च की रोशनी दिखाकर बाइक सवार को रोकने और पूछताछ करने का प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा पुलिस का कहना है कि बाइक सवार ने रुकने के बजाय बाइक मोड़ ली और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद वह तेज गति से जलालपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। लूट के मुकदमे में था फरार पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अली पुत्र नसीर निवासी मल्ला माजरा, थाना नकुड़, सहारनपुर के रूप में हुई है। वह थाना नकुड़ में दर्ज मुकदमा में फरार चल रहा था। यह मुकदमा लूट से संबंधित है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 10 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा लूट के 10 हजार रुपये, एक आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस के हाथ लगी है। करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अली शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ सहारनपुर जिले के अलग-अलग थानों में नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही बरामदगी और मुठभेड़ के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *