गुरुग्राम में बीच ट्रैफिक कार में लगी भीषण आग:सुभाष चौक के पास की घटना, बाल-बाल बचा ड्राइवर, पुलिस ने जाम खुलवाया

गुरुग्राम में बीच ट्रैफिक कार में लगी भीषण आग:सुभाष चौक के पास की घटना, बाल-बाल बचा ड्राइवर, पुलिस ने जाम खुलवाया

गुरुग्राम के व्यस्त सोहना रोड पर एक चलती अल्टो कार में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कार बीच ट्रैफिक चल रही थी। गनीमत यह रही कि कार के ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ दिखाई। बोनट से धुआं निकलता देख उसने गाड़ी तुरंत सड़क किनारे रोक दी। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जैसे ही सोहना रोड एलिवेटेड हाईवे के पास पहुंची, उसके इंजन से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए और अपने साथियों के साथ नीचे कूद गया। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड में पूरी कार आग का गोला बन गई। लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता था। राहगीरों ने तुरंत इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *