सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 शातिर अरेस्ट:8 चोरी की बाइक-कट्टा बरामद, सादे कपड़ों में तैनात पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 शातिर अरेस्ट:8 चोरी की बाइक-कट्टा बरामद, सादे कपड़ों में तैनात पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

सहरसा सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 8 मोटरसाइकिलें और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। गुरुवार शाम सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। एसडीओ ऑफिस के आसपास से लगातार चोरी की शिकायत सहरसा एसडीओ कार्यालय और आसपास के इलाकों से लगातार बाइक चोरी की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। एसपी के निर्देश पर बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम के सदस्य सादे कपड़ों में संदिग्ध इलाकों में निगरानी कर रहे थे। चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया मुख्य आरोपी इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। उसकी पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के कवैला रहुआ निवासी बालगोबिन्द उर्फ रौशन झा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की गई बाइकों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। निशानदेही पर चार साथियों की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 8 बाइक बरामद की हैं। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस अब उनके मालिकों और चोरी के मामलों का सत्यापन कर रही है। घर से देशी कट्टा बरामद, आर्म्स एक्ट में केस पुलिस ने मुख्य आरोपी बालगोबिन्द उर्फ रौशन झा के घर पर भी छापेमारी की। यहां से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद सौरबाजार थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। कई थानों में पहले से दर्ज हैं मामले पुलिस के अनुसार बालगोबिन्द उर्फ रौशन झा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ सौरबाजार, खगड़िया के मानसी और सिमरी बख्तियारपुर थानों में चोरी और अन्य धाराओं के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और चोरी की अन्य घटनाओं में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। सहरसा सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 8 मोटरसाइकिलें और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। गुरुवार शाम सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। एसडीओ ऑफिस के आसपास से लगातार चोरी की शिकायत सहरसा एसडीओ कार्यालय और आसपास के इलाकों से लगातार बाइक चोरी की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। एसपी के निर्देश पर बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम के सदस्य सादे कपड़ों में संदिग्ध इलाकों में निगरानी कर रहे थे। चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया मुख्य आरोपी इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। उसकी पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के कवैला रहुआ निवासी बालगोबिन्द उर्फ रौशन झा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की गई बाइकों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। निशानदेही पर चार साथियों की गिरफ्तारी मुख्य आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 8 बाइक बरामद की हैं। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस अब उनके मालिकों और चोरी के मामलों का सत्यापन कर रही है। घर से देशी कट्टा बरामद, आर्म्स एक्ट में केस पुलिस ने मुख्य आरोपी बालगोबिन्द उर्फ रौशन झा के घर पर भी छापेमारी की। यहां से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद सौरबाजार थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। कई थानों में पहले से दर्ज हैं मामले पुलिस के अनुसार बालगोबिन्द उर्फ रौशन झा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ सौरबाजार, खगड़िया के मानसी और सिमरी बख्तियारपुर थानों में चोरी और अन्य धाराओं के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और चोरी की अन्य घटनाओं में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *