सहरसा में पूर्व मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार 2 बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

सहरसा में पूर्व मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार 2 बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

सहरसा के सलखुआ प्रखंड की हरेवा पंचायत की पूर्व मुखिया उम्मे कुलशुम के पति मो. गुड्डू (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बनमा ईटहरी के सरबेला से घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सरबेला पुल के पास उन पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मो. गुड्डू सरबेला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरबेला पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सहरसा में इलाज के दौरान तोड़ा दम गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मो. गुड्डू को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुरानी रंजिश की आशंका, छापेमारी सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ निशीकांत भारती ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुरानी रंजिश की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इलाके में तनाव, गिरफ्तारी की मांग घटना के बाद हरेवा पंचायत समेत सलखुआ और बनमा ईटहरी प्रखंड में शोक का माहौल है। समर्थकों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वारदात के बाद क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सहरसा के सलखुआ प्रखंड की हरेवा पंचायत की पूर्व मुखिया उम्मे कुलशुम के पति मो. गुड्डू (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बनमा ईटहरी के सरबेला से घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सरबेला पुल के पास उन पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मो. गुड्डू सरबेला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरबेला पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सहरसा में इलाज के दौरान तोड़ा दम गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मो. गुड्डू को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुरानी रंजिश की आशंका, छापेमारी सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ निशीकांत भारती ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुरानी रंजिश की आशंका को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इलाके में तनाव, गिरफ्तारी की मांग घटना के बाद हरेवा पंचायत समेत सलखुआ और बनमा ईटहरी प्रखंड में शोक का माहौल है। समर्थकों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वारदात के बाद क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *