सहरसा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना सोनवर्षा राज थाना इलाके में मनौरी चौक के पास हुई। मृतक की पहचान सोनवर्षा राज थाना इलाके के देहद वार्ड 07 निवासी मिठू साह के बेटे देवचंद्र साह उर्फ बिटूल साह(38) के रूप में हुई है। बिटूल अपने 6 भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। वह दो बच्चों का पिता भी था, जिसमें एक 7 साल का बेटा और दूसरा 10 साल का बेटा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क पर आधे घंटे तक तड़पता रहा। किसी ने अस्पताल नहीं पहुंचा और मौके पर मौत हो गई। मौसी के घर जाने के दौरान हादसा परिवार वालों ने बताया कि बिटूल अपनी बाइक से अपनी मौसी के घर सौर बाजार जा रहा था। रास्ते में मनौरी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल हालत में बिटूल खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। लेकिन किसी ने उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल नहीं पहुंचाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बिटूल गांव में ही अपना कारोबार करके परिवार की परवरिश किया करता था। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष नागमणि ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सहरसा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना सोनवर्षा राज थाना इलाके में मनौरी चौक के पास हुई। मृतक की पहचान सोनवर्षा राज थाना इलाके के देहद वार्ड 07 निवासी मिठू साह के बेटे देवचंद्र साह उर्फ बिटूल साह(38) के रूप में हुई है। बिटूल अपने 6 भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। वह दो बच्चों का पिता भी था, जिसमें एक 7 साल का बेटा और दूसरा 10 साल का बेटा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क पर आधे घंटे तक तड़पता रहा। किसी ने अस्पताल नहीं पहुंचा और मौके पर मौत हो गई। मौसी के घर जाने के दौरान हादसा परिवार वालों ने बताया कि बिटूल अपनी बाइक से अपनी मौसी के घर सौर बाजार जा रहा था। रास्ते में मनौरी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल हालत में बिटूल खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। लेकिन किसी ने उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल नहीं पहुंचाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बिटूल गांव में ही अपना कारोबार करके परिवार की परवरिश किया करता था। सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष नागमणि ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

