सहरसा नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की मीटिंग:मेयर ने स्कीम और खरीदारी का मांगा पूरा ब्योरा

सहरसा नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की मीटिंग:मेयर ने स्कीम और खरीदारी का मांगा पूरा ब्योरा

सहरसा के नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नगर निगम की मेयर बैन प्रिया ने की। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा, डिप्टी मेयर गुड्डू हयात सहित स्थायी समिति के सदस्य मौजूद रहे। इनमें वार्ड नंबर 8 की रंजना देवी, वार्ड नंबर 9 की ललिता देवी, वार्ड नंबर 37 की बीबी राहिना खातून, वार्ड नंबर 32 की सीता देवी, वार्ड नंबर 40 के जयप्रकाश यादव, वार्ड नंबर 29 की रितु कुमारी और वार्ड नंबर 7 के रामचंद्र रजक शामिल थे। बैठक के दौरान मेयर बैन प्रिया ने नगर निगम में चल रही विभिन्न योजनाओं, उपकरणों की खरीद, सफाई व्यवस्था, नाला उड़ाही और भवन नक्शा स्वीकृति जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर नगर आयुक्त से विस्तृत जानकारी मांगी। सभी डाक्यूमेंट्स समिति के सामने पेश करने कहा मेयर ने निर्देश दिया कि 1 जून 2025 से अब तक विभाग द्वारा क्रियान्वित की गई सभी योजनाओं का पूरा विवरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने हाल ही में नगर निगम द्वारा खरीदे गए यंत्रों और उपकरणों का भी पूरा ब्योरा मांगा। मेयर ने यह सवाल उठाया कि इन उपकरणों की खरीदारी के लिए नवनिर्वाचित समिति से स्वीकृति ली गई थी या नहीं। उन्होंने खरीद प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेज समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। सफाई कर्मी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को लेकर भी बैठक में सवाल उठाए गए। फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान स्थिति में कोई सुधार नहीं मेयर ने पटना उच्च न्यायालय द्वारा 10 जुलाई 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने पूछा कि क्या संबंधित एजेंसी को फिर से बहाल किया गया है और यदि ऐसा किया गया है तो क्या एजेंसी के बकाया बिलों का भुगतान भी कर दिया गया है। मेयर ने नाला उड़ाही के कार्य में शिथिलता पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर भौतिक सत्यापन के दौरान स्थिति में कोई सुधार नहीं पाया गया। उन्होंने यह भी पूछा कि यदि नाला उड़ाही का कार्य किसी एजेंसी से कराया जा रहा है, तो अब तक किए गए कार्य के लिए भुगतान किया गया है या नहीं। इस संबंध में एक स्पष्ट प्रतिवेदन मांगा गया। सहरसा के नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नगर निगम की मेयर बैन प्रिया ने की। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा, डिप्टी मेयर गुड्डू हयात सहित स्थायी समिति के सदस्य मौजूद रहे। इनमें वार्ड नंबर 8 की रंजना देवी, वार्ड नंबर 9 की ललिता देवी, वार्ड नंबर 37 की बीबी राहिना खातून, वार्ड नंबर 32 की सीता देवी, वार्ड नंबर 40 के जयप्रकाश यादव, वार्ड नंबर 29 की रितु कुमारी और वार्ड नंबर 7 के रामचंद्र रजक शामिल थे। बैठक के दौरान मेयर बैन प्रिया ने नगर निगम में चल रही विभिन्न योजनाओं, उपकरणों की खरीद, सफाई व्यवस्था, नाला उड़ाही और भवन नक्शा स्वीकृति जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर नगर आयुक्त से विस्तृत जानकारी मांगी। सभी डाक्यूमेंट्स समिति के सामने पेश करने कहा मेयर ने निर्देश दिया कि 1 जून 2025 से अब तक विभाग द्वारा क्रियान्वित की गई सभी योजनाओं का पूरा विवरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने हाल ही में नगर निगम द्वारा खरीदे गए यंत्रों और उपकरणों का भी पूरा ब्योरा मांगा। मेयर ने यह सवाल उठाया कि इन उपकरणों की खरीदारी के लिए नवनिर्वाचित समिति से स्वीकृति ली गई थी या नहीं। उन्होंने खरीद प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेज समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। सफाई कर्मी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को लेकर भी बैठक में सवाल उठाए गए। फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान स्थिति में कोई सुधार नहीं मेयर ने पटना उच्च न्यायालय द्वारा 10 जुलाई 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने पूछा कि क्या संबंधित एजेंसी को फिर से बहाल किया गया है और यदि ऐसा किया गया है तो क्या एजेंसी के बकाया बिलों का भुगतान भी कर दिया गया है। मेयर ने नाला उड़ाही के कार्य में शिथिलता पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर भौतिक सत्यापन के दौरान स्थिति में कोई सुधार नहीं पाया गया। उन्होंने यह भी पूछा कि यदि नाला उड़ाही का कार्य किसी एजेंसी से कराया जा रहा है, तो अब तक किए गए कार्य के लिए भुगतान किया गया है या नहीं। इस संबंध में एक स्पष्ट प्रतिवेदन मांगा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *