सहरसा के सलखुआ प्रखंड की मोबारकपुर पंचायत स्थित पुरैनी वार्ड संख्या-2 में मनरेगा योजनाओं पर उठे सवालों के बाद अब काम में तेजी आई है। मीडिया में मामला सामने आने के बाद पंचायत समिति और मनरेगा प्रशासन सक्रिय हुआ। कार्यस्थलों पर योजनाओं से संबंधित आधिकारिक सूचना पट्ट लगाए गए हैं। लगभग 27.16 लाख रुपए की लागत वाली तीन योजनाओं में 1500 फीट से अधिक ग्रामीण और कृषि पथों पर मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग का काम पूरा हो चुका है या अंतिम चरण में है। मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग का काम हुआ पूरा पहली योजना (कार्य कोड RC/20805270) के तहत ठाकुर टोला से मोबीन अली के खेत तक लगभग 400 फीट लंबे संपर्क पथ पर मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग का काम पूरा हो गया है। इस योजना की अनुमानित लागत 7 लाख 35 हजार 840 रुपये है। सड़क बनने से ग्रामीणों को कीचड़ और जलजमाव के कारण होने वाली आवागमन की समस्या से राहत मिली है। दूसरी योजना (कार्य कोड RC/20805276) के अंतर्गत नसीर के खेत से उपेंद्र ठाकुर के खेत तक लगभग 550 फीट लंबे कृषि पथ का निर्माण किया गया है। 9 लाख 89 हजार 340 रुपए की लागत वाली इस योजना में मिट्टी भराई के बाद ईंट सोलिंग का कार्य भी पूरा हो चुका है। इससे किसानों को खेतों तक ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण ले जाने में सुविधा मिलेगी। 550 फीट लंबे मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में तीसरी योजना (कार्य कोड RC/20805265) के तहत उपेंद्र यादव के खेत से मो. शमीम के खेत होते हुए पोखर तक लगभग 550 फीट लंबे मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है। 9 लाख 91 हजार 581 रुपये की इस योजना के पूरा होने से ठाकुर टोला सहित आसपास के ग्रामीणों को पोखर तक सीधा रास्ता मिल पाएगा। इससे छठ व्रतियों को भी विशेष सुविधा होगी। तकनीकी सहायक मनीष कुमार ने बताया कि तीन में से दो योजनाएं पंचायत समिति मद से और एक ग्राम पंचायत स्तर से स्वीकृत हैं। बारिश और खेतों में फसल लगी होने के कारण कार्य में कुछ विलंब हुआ था। उन्होंने जानकारी दी कि अब दो योजनाओं का काम पूरा हो चुका है, जबकि तीसरी योजना भी एक-दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी। मनीष कुमार ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से ठाकुर टोला से पोखर तक ग्रामीणों का आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। सहरसा के सलखुआ प्रखंड की मोबारकपुर पंचायत स्थित पुरैनी वार्ड संख्या-2 में मनरेगा योजनाओं पर उठे सवालों के बाद अब काम में तेजी आई है। मीडिया में मामला सामने आने के बाद पंचायत समिति और मनरेगा प्रशासन सक्रिय हुआ। कार्यस्थलों पर योजनाओं से संबंधित आधिकारिक सूचना पट्ट लगाए गए हैं। लगभग 27.16 लाख रुपए की लागत वाली तीन योजनाओं में 1500 फीट से अधिक ग्रामीण और कृषि पथों पर मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग का काम पूरा हो चुका है या अंतिम चरण में है। मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग का काम हुआ पूरा पहली योजना (कार्य कोड RC/20805270) के तहत ठाकुर टोला से मोबीन अली के खेत तक लगभग 400 फीट लंबे संपर्क पथ पर मिट्टी भराई और ईंट सोलिंग का काम पूरा हो गया है। इस योजना की अनुमानित लागत 7 लाख 35 हजार 840 रुपये है। सड़क बनने से ग्रामीणों को कीचड़ और जलजमाव के कारण होने वाली आवागमन की समस्या से राहत मिली है। दूसरी योजना (कार्य कोड RC/20805276) के अंतर्गत नसीर के खेत से उपेंद्र ठाकुर के खेत तक लगभग 550 फीट लंबे कृषि पथ का निर्माण किया गया है। 9 लाख 89 हजार 340 रुपए की लागत वाली इस योजना में मिट्टी भराई के बाद ईंट सोलिंग का कार्य भी पूरा हो चुका है। इससे किसानों को खेतों तक ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण ले जाने में सुविधा मिलेगी। 550 फीट लंबे मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में तीसरी योजना (कार्य कोड RC/20805265) के तहत उपेंद्र यादव के खेत से मो. शमीम के खेत होते हुए पोखर तक लगभग 550 फीट लंबे मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है। 9 लाख 91 हजार 581 रुपये की इस योजना के पूरा होने से ठाकुर टोला सहित आसपास के ग्रामीणों को पोखर तक सीधा रास्ता मिल पाएगा। इससे छठ व्रतियों को भी विशेष सुविधा होगी। तकनीकी सहायक मनीष कुमार ने बताया कि तीन में से दो योजनाएं पंचायत समिति मद से और एक ग्राम पंचायत स्तर से स्वीकृत हैं। बारिश और खेतों में फसल लगी होने के कारण कार्य में कुछ विलंब हुआ था। उन्होंने जानकारी दी कि अब दो योजनाओं का काम पूरा हो चुका है, जबकि तीसरी योजना भी एक-दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी। मनीष कुमार ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से ठाकुर टोला से पोखर तक ग्रामीणों का आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा।

