सरिया भरे ट्राले ने 7 साल के मासूम को रौंदा:सिवनी के पलारी तिगड्डा में हादसा, चालक वाहन छोड़ फरार

सरिया भरे ट्राले ने 7 साल के मासूम को रौंदा:सिवनी के पलारी तिगड्डा में हादसा, चालक वाहन छोड़ फरार

सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में 7 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पलारी तिगड्डा में सिवनी-मंडला मार्ग पर हुआ। सरिया से भरे एक ट्राला ने सड़क पर पैदल जा रहे मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ समय के लिए तनाव और गुस्से का माहौल बन गया था। पैदल जा रहा था बच्चा जानकारी के मुताबिक, मासूम अनुज पिता सोनू चौरसिया, जिसकी उम्र करीब 7 साल थी, पलारी तिगड्डा क्षेत्र में सड़क पर पैदल चल रहा था। तभी सरिया से लदा एक ट्राला मंडला की तरफ जा रहा था। ट्राला की चपेट में आने से अनुज बुरी तरह घायल हो गया। यह हादसा इतना भीषण था कि मासूम अनुज ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना से लोगों में गुस्सा देखा गया। सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर हालात को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राला को जब्त कर थाने में खड़ा किया है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने फरार ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास से मिली जानकारी के आधार पर हादसे के हालातों की जांच कर रही है। घटना स्थल की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *