सरयू खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही:अयोध्या की तीन तहसीलों सदर, सोहावल,रुदौली के गांवों में बाढ़ का खतरा

सरयू खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही:अयोध्या की तीन तहसीलों सदर, सोहावल,रुदौली के गांवों में बाढ़ का खतरा

अयोध्या में सरयू नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सरयू खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। धार्मिक स्थल गुप्तारघाट मे सरयू का जल मंदिर से दो सीढ़ी नीचे है। अयोध्या की तीन तहसीलों सदर, सोहावल,रुदौली में नदी के किनारे के गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जिलाधिकारी शशांक शेखर त्रिपाठी ने बाढ़ संभावित बढ़ा चौकियों को सतर्क कर दिया है। डीएम अयोध्या शशांक त्रिपाठी ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों को ऊंचे स्थान पर शिफ्ट किया गया है। सरयू नदी में नौका विहार पर रोक लगा दी गई है। जिससे किसी अप्रिय घटना की संभावना नहीं हो। जिलाधिकारी शशांक शेखर त्रिपाठी का कहना है कि सरयू का जल स्तर नेपाल के पानी और बरसात की वजह से बढ़ा है। किसी अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *