सरकारी अस्पताल की अलमारी के पीछे फंसा सांप:घायल हुआ तो नर्सिंगकर्मी ने लगाए टांके; रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

सरकारी अस्पताल की अलमारी के पीछे फंसा सांप:घायल हुआ तो नर्सिंगकर्मी ने लगाए टांके; रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के गायनिक वार्ड में रखी एक भारी अलमारी के बीच सांप बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने स्थानीय गौ सेवा जीव दया संस्थान के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही संस्था के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सांप को अलमारी से सुरक्षित बाहर निकाला। घाव पर लगाए टांके ​रेस्क्यू के बाद जब सांप की गंभीर हालत देखी तो महात्मा गांधी अस्पताल के नर्सिंग कर्मी विपिन चौबीसा ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने घायल सांप के घाव पर टांके लगाए। ​नर्सिंग कर्मी द्वारा समय पर इलाज और प्राथमिक देखभाल मिलने के बाद सांप की हालत में सुधार हुआ। इसके तुरंत बाद, जीव दया संस्थान के कार्यकर्ताओं और अस्पताल के सहयोग से सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *