तरनतारन में युवक को बाइक सवारों ने घेरकर गोली मारी:एक नामजद सहित दो पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

तरनतारन में युवक को बाइक सवारों ने घेरकर गोली मारी:एक नामजद सहित दो पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

तरनतारन के अंतर्गत आते इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा दो लोगों को घेरकर गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल हुए युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन सिटी थाना पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। रेलवे पुल के पास रोका, बचाव में खंजर निकाला तो दागी गोली पुलिस को दी शिकायत में अमृतसर के गांव फतेहपुर निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त राजदीप सिंह (निवासी दबुरजी) के साथ गांव रटौल लौट रहे थे। जब वे दबुरजी राहत स्टेशन के पास रेलवे पुल के नजदीक पहुंचे, तो एक मोटरसाइकिल (PB 08 AZ 6984) पर सवार दो युवकों ने उन्हें घेरकर रोक लिया और बातचीत करने लगे। स्थिति को संदिग्ध देखते हुए सिमरनजीत सिंह ने अपने बचाव के लिए खंजर निकाल लिया। इसी दौरान हमलावरों में से एक युवक ने भागते समय सिमरनजीत पर सीधी गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। विजय कुमार और अज्ञात साथी पर केस दर्ज पीड़ित सिमरनजीत सिंह के अनुसार, उसने हमलावरों में से एक की पहचान विजय कुमार (निवासी दबुरजी) के रूप में की है, जबकि उसका दूसरा साथी अज्ञात था। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर जांच के बाद आरोपी विजय कुमार और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *