समस्तीपुर-रोसड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत:जेब से टिकट, पहचान संबंधी कागजात नहीं मिले; पहचान की कोशिश जारी, 72 घंटे शव रखेगी पुलिस

समस्तीपुर-रोसड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत:जेब से टिकट, पहचान संबंधी कागजात नहीं मिले; पहचान की कोशिश जारी, 72 घंटे शव रखेगी पुलिस

समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर समस्तीपुर और भगवानपुर देसुआ स्टेशन के बीच बिशनपुर रेलवे गुमटी के पास रविवार देर शाम ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 65 से 70 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया कि रविवार देर शाम बिशनपुर रेलवे गुमटी से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर लोगों ने एक बुजुर्ग का शव देखा। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली। हालांकि उसकी जेब से न तो कोई रेलवे टिकट मिला और न ही पहचान से संबंधित कोई कागजात बरामद हुआ। चलटी ट्रेन में गेट से गिरकर चपेट में आने की आशंका पुलिस को आशंका है कि बुजुर्ग किसी ट्रेन की बोगी के गेट के पास बैठा होगा। ट्रेन के झटके से नीचे गिरने के बाद वह पहियों की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी बुजुर्ग की पहचान नहीं कर सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पहचान की कोशिश जारी, आसपास के थानों को भेजी तस्वीर मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। आसपास के जिलों के थानों को भी घटना की सूचना दी गई है। निर्धारित अवधि में पहचान नहीं होने पर पुलिस अपने स्तर से शव का अंतिम संस्कार कराएगी। समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर समस्तीपुर और भगवानपुर देसुआ स्टेशन के बीच बिशनपुर रेलवे गुमटी के पास रविवार देर शाम ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 65 से 70 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया कि रविवार देर शाम बिशनपुर रेलवे गुमटी से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर लोगों ने एक बुजुर्ग का शव देखा। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली। हालांकि उसकी जेब से न तो कोई रेलवे टिकट मिला और न ही पहचान से संबंधित कोई कागजात बरामद हुआ। चलटी ट्रेन में गेट से गिरकर चपेट में आने की आशंका पुलिस को आशंका है कि बुजुर्ग किसी ट्रेन की बोगी के गेट के पास बैठा होगा। ट्रेन के झटके से नीचे गिरने के बाद वह पहियों की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी बुजुर्ग की पहचान नहीं कर सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पहचान की कोशिश जारी, आसपास के थानों को भेजी तस्वीर मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। आसपास के जिलों के थानों को भी घटना की सूचना दी गई है। निर्धारित अवधि में पहचान नहीं होने पर पुलिस अपने स्तर से शव का अंतिम संस्कार कराएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *