समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की मौत:बगीचे में मिला शव, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य; गांव में शराब पीने की चर्चा

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की मौत:बगीचे में मिला शव, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य; गांव में शराब पीने की चर्चा

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बगीचे में शव मिला है। मृतक की पहचान कैहलू पासवान के पुत्र बेचन पासवान(40) के रूप में हुई है। गांव में शराब पीने से मौत की चर्चा है। सूचना पर सदर डीएसपी सतीश सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी के निर्देश पर फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। शाम में गाछी की ओर गया था बेचन ग्रामीणों के अनुसार, बेचन मंगलवार शाम गाछी(बगीचा) की ओर गया था। उस इलाके में कथित रूप से अवैध देसी शराब की बिक्री होती है। चर्चा है कि वहीं शराब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। बुधवार सुबह मृत मिला। हालांकि, बेचन की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है। घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले में वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं से जांच कर रही है। मौत किस कारण से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बगीचे में शव मिला है। मृतक की पहचान कैहलू पासवान के पुत्र बेचन पासवान(40) के रूप में हुई है। गांव में शराब पीने से मौत की चर्चा है। सूचना पर सदर डीएसपी सतीश सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी के निर्देश पर फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। शाम में गाछी की ओर गया था बेचन ग्रामीणों के अनुसार, बेचन मंगलवार शाम गाछी(बगीचा) की ओर गया था। उस इलाके में कथित रूप से अवैध देसी शराब की बिक्री होती है। चर्चा है कि वहीं शराब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। बुधवार सुबह मृत मिला। हालांकि, बेचन की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है। घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले में वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं से जांच कर रही है। मौत किस कारण से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *