समस्तीपुर में शराब तस्करी मामले में SIT गठित:रेल एसपी बोलीं- नेहा झा से जुड़े नेटवर्क की जांच होगी, AC फर्स्ट कूपे से हुई थी गिरफ्तारी

समस्तीपुर में शराब तस्करी मामले में SIT गठित:रेल एसपी बोलीं- नेहा झा से जुड़े नेटवर्क की जांच होगी, AC फर्स्ट कूपे से हुई थी गिरफ्तारी

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट कूपे से करीब डेढ़ लाख रुपए की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार नेहा झा के मामले की जांच अब रेलवे की विशेष जांच टीम (SIT) करेगी। मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया है। पुलिस को अब तक मिले इनपुट में नेहा के परिवार के कई सदस्यों के शराब कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस अब सिर्फ बरामद शराब तक सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल करेगी। अब मामले से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए नए रेल डीएसपी के नेतृत्व में होगी जांच शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की जांच की जिम्मेदारी समस्तीपुर के नए रेल डीएसपी को दी गई है। उनके नेतृत्व में गठित SIT में समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। टीम नेहा के शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क, उसके संपर्कों, शराब की सप्लाई और इस धंधे में उसकी भूमिका की जांच करेगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। AC फर्स्ट कूपे से हुई थी गिरफ्तारी गौरतलब है कि शुक्रवार रात नई दिल्ली से दरभंगा जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट कूपे से नेहा झा को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे की सीआईडी टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद हुई थी। नेहा के साथ उसकी बड़ी बहन का देवर और बीटेक उच्च इंजीनियर ईशान कुमार भी मौजूद था। दोनों को समस्तीपुर जीआरपी ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब SIT की जांच में शराब तस्करी के इस कथित नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट कूपे से करीब डेढ़ लाख रुपए की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार नेहा झा के मामले की जांच अब रेलवे की विशेष जांच टीम (SIT) करेगी। मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया है। पुलिस को अब तक मिले इनपुट में नेहा के परिवार के कई सदस्यों के शराब कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस अब सिर्फ बरामद शराब तक सीमित न रहकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल करेगी। अब मामले से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए नए रेल डीएसपी के नेतृत्व में होगी जांच शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की जांच की जिम्मेदारी समस्तीपुर के नए रेल डीएसपी को दी गई है। उनके नेतृत्व में गठित SIT में समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। टीम नेहा के शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क, उसके संपर्कों, शराब की सप्लाई और इस धंधे में उसकी भूमिका की जांच करेगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। AC फर्स्ट कूपे से हुई थी गिरफ्तारी गौरतलब है कि शुक्रवार रात नई दिल्ली से दरभंगा जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट कूपे से नेहा झा को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे की सीआईडी टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद हुई थी। नेहा के साथ उसकी बड़ी बहन का देवर और बीटेक उच्च इंजीनियर ईशान कुमार भी मौजूद था। दोनों को समस्तीपुर जीआरपी ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब SIT की जांच में शराब तस्करी के इस कथित नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *