नालंदा- टेंट में करंट लगने से नाबालिग की मौत:मुआवजा की मांग को लेकर 5 घंटे सड़क जाम, घटनास्थल पर पहुंची 6 थानों की पुलिस

नालंदा- टेंट में करंट लगने से नाबालिग की मौत:मुआवजा की मांग को लेकर 5 घंटे सड़क जाम, घटनास्थल पर पहुंची 6 थानों की पुलिस

नालंदा के एकंगरसराय में महादेव स्थान के पास काम करने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से 14 साल के नाबालिग की सोमवार की रात मौत हो गई। मृतक की पहचान बरसीमा गांव के रहने वाले सुदामा रविदास के बेटे सुजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास रखकर करीब 5 घंटे तक सड़क जाम रखा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए घर में सबसे छोटा सदस्य था सुजीत मृतक सुजीत कुमार अपने पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह एकंगरसराय स्थित पप्पू टेंट हाउस में मजदूरी करता था और महादेव स्थान स्थित कृष्णजन्माष्टमी मेले में सजावट के काम में लगा हुआ था। शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच काम के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आनन-फानन में उसे एकंगरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में मचा कोहराम, हत्या की भी जताई आशंका किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के बड़े भाई मिथिलेश रविदास ने बताया कि उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक भाई की जान जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग करंट लगने की बात कह रहे हैं, तो कुछ मारकर फेंकने की आशंका जता रहे हैं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं मृतक के जीजा रोशन कुमार ने न्याय और मुआवजे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने परिजनों पर लाठीचार्ज भी किया। पुलिस ने संभाला मोर्चा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को आक्रोशित लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। परिजन मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे और टेंट संचालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को शांत कराया और यातायात बहाल कराया। हिलसा डीएसपी-2 बोले- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई हिलसा डीएसपी-2 राम दुलार प्रसाद ने बताया कि करंट लगने से एक बच्चे की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद परिजनों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम किया था। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा के एकंगरसराय में महादेव स्थान के पास काम करने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से 14 साल के नाबालिग की सोमवार की रात मौत हो गई। मृतक की पहचान बरसीमा गांव के रहने वाले सुदामा रविदास के बेटे सुजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास रखकर करीब 5 घंटे तक सड़क जाम रखा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए घर में सबसे छोटा सदस्य था सुजीत मृतक सुजीत कुमार अपने पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह एकंगरसराय स्थित पप्पू टेंट हाउस में मजदूरी करता था और महादेव स्थान स्थित कृष्णजन्माष्टमी मेले में सजावट के काम में लगा हुआ था। शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच काम के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आनन-फानन में उसे एकंगरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में मचा कोहराम, हत्या की भी जताई आशंका किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के बड़े भाई मिथिलेश रविदास ने बताया कि उन्हें फोन पर घटना की जानकारी मिली। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक भाई की जान जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग करंट लगने की बात कह रहे हैं, तो कुछ मारकर फेंकने की आशंका जता रहे हैं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं मृतक के जीजा रोशन कुमार ने न्याय और मुआवजे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने परिजनों पर लाठीचार्ज भी किया। पुलिस ने संभाला मोर्चा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को आक्रोशित लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। परिजन मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजे और टेंट संचालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को शांत कराया और यातायात बहाल कराया। हिलसा डीएसपी-2 बोले- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई हिलसा डीएसपी-2 राम दुलार प्रसाद ने बताया कि करंट लगने से एक बच्चे की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद परिजनों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम किया था। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *