समस्तीपुर में पुलिस-अपराधियों की मुठभेड़:कुख्यात मनीष सिंह को पैर में लगी गोली, 4 जिलों में 28 केस है दर्ज; 2 अरेस्ट

समस्तीपुर में पुलिस-अपराधियों की मुठभेड़:कुख्यात मनीष सिंह को पैर में लगी गोली, 4 जिलों में 28 केस है दर्ज; 2 अरेस्ट

समस्तीपुर में गुरुवार की देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ गई है। इसमें कुख्यात अपराधी मनीष सिंह को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल मनीष समेत 2 अपराधियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि मनीष सिंह के खिलाफ समस्तीपुर के अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े 28 से अधिक केस दर्ज हैं। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर का है। बताया जा रहा है कि मुसरीघरारी क्षेत्र के गंगापुर में पुलिस लूट के मामले में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि अपराधी किसी वारदात की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने चलाई गोली समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि 4 दिन पहले मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट कंपनी के स्टोर में लूट हुई थी। मामले में समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गंगापुर के पास कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मनीष सिंह के पैर में गोली लगी है। उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। कुख्यात का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज गोली लगने के बाद घायल मनीष सिंह को पुलिस की निगरानी में समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सदर डीएसपी सतीश सुमन के नेतृत्व में मुफस्सिल, नगर और मुसरीघरारी थाने की पुलिस अस्पताल में तैनात है। वायरलेस पर मुठभेड़ की सूचना मिली एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि हम रोसड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वायरलेस पर मुठभेड़ की सूचना मिली। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की है। समस्तीपुर में गुरुवार की देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ गई है। इसमें कुख्यात अपराधी मनीष सिंह को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल मनीष समेत 2 अपराधियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि मनीष सिंह के खिलाफ समस्तीपुर के अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े 28 से अधिक केस दर्ज हैं। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर का है। बताया जा रहा है कि मुसरीघरारी क्षेत्र के गंगापुर में पुलिस लूट के मामले में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि अपराधी किसी वारदात की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने चलाई गोली समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि 4 दिन पहले मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट कंपनी के स्टोर में लूट हुई थी। मामले में समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गंगापुर के पास कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मनीष सिंह के पैर में गोली लगी है। उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। कुख्यात का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज गोली लगने के बाद घायल मनीष सिंह को पुलिस की निगरानी में समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सदर डीएसपी सतीश सुमन के नेतृत्व में मुफस्सिल, नगर और मुसरीघरारी थाने की पुलिस अस्पताल में तैनात है। वायरलेस पर मुठभेड़ की सूचना मिली एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि हम रोसड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वायरलेस पर मुठभेड़ की सूचना मिली। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *