समस्तीपुर के कल्याणपुर में सोमवार(21 अप्रैल 2026) को गोलीबारी में मारे गए अमित कुमार उर्फ फेकन का आपराधिक इतिहास सामने आया है। जिले सहित आसपास के अलग-अलग थानों में लूट, हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस समेत कुल 19 मामले दर्ज थे। मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल था। कई थानों की पुलिस तलाश कर रही है। फेकन चकमहेसी थाना क्षेत्र के भूसकौल वार्ड नंबर-3 का रहने वाला था। पुलिस इस घटना को गैंगवार मान रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस कांड को गुलाब गिरोह के लोगों ने अंजाम दिया है। गिरोह के लोगों के बीच लूट की राशि को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि गोलीबारी में घायल जितवरिया के सत्तन राय के पुत्र राजीव कुमार का अभी कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। हथियार के बल पर वारदात को अंजाम पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फेकन करीब 6 सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। पहली बार 2020 में 3 मार्च को चकमहेसी थाना क्षेत्र के फुलहट्टा चौर में अपने सहयोगी के साथ माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड आफिसर सुधांशु कुमार से हथियार के बल पर 52 हजार रूपए की लूट की थी। इस घटना के बाद फिर 8 अक्टूबर को नामापुर के पास उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के फील्ड ऑफिस अमित कुमार को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। दोनों घटना के बाद अपने इलाके में लगातार घटनाओं को अंजाम देने लगा। शराब के कारोबार में जुटा था 24 फरवरी 2022 को अपने साथी के साथ इलाके में लूट की साजिश रच रहा था। इसी दौरान पुलिस की टीम ने छापेमारी कर इसके घर से हथियार की बरामदगी की, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। जिसके बाद चकमहेसी, कल्याणपुर, खानपुर, वारिसनगर, ताजपुर में भी जाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। एक-एक कर इस बदमाश पर कुल 19 मामला दर्ज हो गया। सूत्रों की मानें तो इन दिनों लूट की घटनाओं को छोड़ इलाके में शराब के कारोबार में जुटा हुआ था। इसी को लेकर कुंदन नामक बदमाश से इसकी अदावत हो गई। मुजफ्फरपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार 13 जुलाई 2023 को पुलिस ने गायघाट थाने के चक्की गांव से गांजा और हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मौके से 2 साथियों की भी गिरफ्तारी मिली थी। हालांकि बाद में उसे बेल मिल गया। पुलिस के अनुसार इन दिनों वह इलाके में शराब कारोबार से जुड़ा हुआ था। गैंगवार में हत्याकी आशंका है। समस्तीपुर के कल्याणपुर में सोमवार(21 अप्रैल 2026) को गोलीबारी में मारे गए अमित कुमार उर्फ फेकन का आपराधिक इतिहास सामने आया है। जिले सहित आसपास के अलग-अलग थानों में लूट, हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस समेत कुल 19 मामले दर्ज थे। मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल था। कई थानों की पुलिस तलाश कर रही है। फेकन चकमहेसी थाना क्षेत्र के भूसकौल वार्ड नंबर-3 का रहने वाला था। पुलिस इस घटना को गैंगवार मान रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस कांड को गुलाब गिरोह के लोगों ने अंजाम दिया है। गिरोह के लोगों के बीच लूट की राशि को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि गोलीबारी में घायल जितवरिया के सत्तन राय के पुत्र राजीव कुमार का अभी कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। हथियार के बल पर वारदात को अंजाम पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फेकन करीब 6 सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। पहली बार 2020 में 3 मार्च को चकमहेसी थाना क्षेत्र के फुलहट्टा चौर में अपने सहयोगी के साथ माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड आफिसर सुधांशु कुमार से हथियार के बल पर 52 हजार रूपए की लूट की थी। इस घटना के बाद फिर 8 अक्टूबर को नामापुर के पास उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के फील्ड ऑफिस अमित कुमार को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। दोनों घटना के बाद अपने इलाके में लगातार घटनाओं को अंजाम देने लगा। शराब के कारोबार में जुटा था 24 फरवरी 2022 को अपने साथी के साथ इलाके में लूट की साजिश रच रहा था। इसी दौरान पुलिस की टीम ने छापेमारी कर इसके घर से हथियार की बरामदगी की, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। जिसके बाद चकमहेसी, कल्याणपुर, खानपुर, वारिसनगर, ताजपुर में भी जाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। एक-एक कर इस बदमाश पर कुल 19 मामला दर्ज हो गया। सूत्रों की मानें तो इन दिनों लूट की घटनाओं को छोड़ इलाके में शराब के कारोबार में जुटा हुआ था। इसी को लेकर कुंदन नामक बदमाश से इसकी अदावत हो गई। मुजफ्फरपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार 13 जुलाई 2023 को पुलिस ने गायघाट थाने के चक्की गांव से गांजा और हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मौके से 2 साथियों की भी गिरफ्तारी मिली थी। हालांकि बाद में उसे बेल मिल गया। पुलिस के अनुसार इन दिनों वह इलाके में शराब कारोबार से जुड़ा हुआ था। गैंगवार में हत्याकी आशंका है।


