पूर्णिया के रजनी चौक पर 50 लाख का पूजा पंडाल:ओडिशा के मंदिरों की तर्ज पर तैयार, पंडाल में मां के 9 रूपों के दर्शन

पूर्णिया के रजनी चौक पर 50 लाख का पूजा पंडाल:ओडिशा के मंदिरों की तर्ज पर तैयार, पंडाल में मां के 9 रूपों के दर्शन

पूर्णिया के रजनी चौक पर इस बार दुर्गा पूजा का 50वां साल मनाया जा रहा है। इसे यादगार बनाने के लिए पूजा समिति ने खास तैयारियां की हैं। यह पूजा 1977 से लगातार हो रही है। इस बार 50 लाख रुपए की लागत से ओडिशा की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। इसे सजाने के लिए बंगाल से कारीगर बुलाए गए हैं। साथ ही, नोएडा से लेजर तकनीक का इस्तेमाल कर आकर्षक शो भी दिखाया जा रहा है। सप्तमी को मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के बीच बना यह रजनी चौक पूजा पंडाल सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा समिति के अध्यक्ष दिवाकर चौधरी ने बताया कि 50वें साल के ऐतिहासिक अवसर पर 50 लाख रुपए का भव्य बजट निर्धारित किया गया है। पूजा पंडाल का निर्माण ओडिशा के प्रसिद्ध मंदिर स्थापत्य की तर्ज पर कराया गया है, जिसे तैयार करने के लिए कोलकाता के ब्रह्मापुर से विशेष कारीगर बुलाए गए। पंडाल में प्रतिमा स्थल पर श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों के साथ-साथ मां काली के भी दर्शन एक साथ होंगे। नोएडा की तकनीक से पहली बार 5 मिनट का लेजर लाइट शो सबसे मुख्य आकर्षण लेजर लाइट शो है, जो श्रद्धालुओं के अनुभव को आधुनिक और तकनीक-युक्त बनाएगा। नोएडा से मंगाए गए तकनीशियनों और आधुनिक उपकरणों ले यह लेजर लाइट शो सीधे पूजा पंडाल पर ही प्रदर्शित किया जा रहा है। हर 5 मिनट के इस शो में श्रद्धालु दुर्गा स्तुति और शिव तांडव के साथ-साथ मां के विभिन्न रूपों के अलौकिक दर्शन कर सकेंगे। यह लेजर शो रोज शाम 6:00 बजे से लेकर मध्यरात्रि 12:00 बजे तक लगातार चलता रहेगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले सभी श्रद्धालु इसका आनंद ले सकें।
बंगाल के चंदननगर से विशेष जगमगाती लाइटें मंगाई गई दिवाकर चौधरी ने बताया कि पंडाल की सुंदरता और संपूर्ण पूजा क्षेत्र की भव्यता को बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल के चंदननगर से विशेष जगमगाती लाइटें मंगाई गई हैं। यह लाइटिंग पूजन स्थल तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर सजाई गई है, जिससे पूरा रजनी चौक क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा है। पूजा समापन के बाद आयोजित होने वाली विसर्जन यात्रा को भी अत्यंत खास और मनोरंजक बनाया गया है। विसर्जन शोभायात्रा के लिए हरियाणा से विशेष हरियाणवी डांस टीम को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की मशहूर नागिन डांस टीम भी विसर्जन के दौरान अपना विशेष प्रदर्शन देकर श्रद्धालुओं और शहरवासियों का मनोरंजन करेगी। पूर्णिया के रजनी चौक पर इस बार दुर्गा पूजा का 50वां साल मनाया जा रहा है। इसे यादगार बनाने के लिए पूजा समिति ने खास तैयारियां की हैं। यह पूजा 1977 से लगातार हो रही है। इस बार 50 लाख रुपए की लागत से ओडिशा की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। इसे सजाने के लिए बंगाल से कारीगर बुलाए गए हैं। साथ ही, नोएडा से लेजर तकनीक का इस्तेमाल कर आकर्षक शो भी दिखाया जा रहा है। सप्तमी को मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के बीच बना यह रजनी चौक पूजा पंडाल सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा समिति के अध्यक्ष दिवाकर चौधरी ने बताया कि 50वें साल के ऐतिहासिक अवसर पर 50 लाख रुपए का भव्य बजट निर्धारित किया गया है। पूजा पंडाल का निर्माण ओडिशा के प्रसिद्ध मंदिर स्थापत्य की तर्ज पर कराया गया है, जिसे तैयार करने के लिए कोलकाता के ब्रह्मापुर से विशेष कारीगर बुलाए गए। पंडाल में प्रतिमा स्थल पर श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों के साथ-साथ मां काली के भी दर्शन एक साथ होंगे। नोएडा की तकनीक से पहली बार 5 मिनट का लेजर लाइट शो सबसे मुख्य आकर्षण लेजर लाइट शो है, जो श्रद्धालुओं के अनुभव को आधुनिक और तकनीक-युक्त बनाएगा। नोएडा से मंगाए गए तकनीशियनों और आधुनिक उपकरणों ले यह लेजर लाइट शो सीधे पूजा पंडाल पर ही प्रदर्शित किया जा रहा है। हर 5 मिनट के इस शो में श्रद्धालु दुर्गा स्तुति और शिव तांडव के साथ-साथ मां के विभिन्न रूपों के अलौकिक दर्शन कर सकेंगे। यह लेजर शो रोज शाम 6:00 बजे से लेकर मध्यरात्रि 12:00 बजे तक लगातार चलता रहेगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले सभी श्रद्धालु इसका आनंद ले सकें।
बंगाल के चंदननगर से विशेष जगमगाती लाइटें मंगाई गई दिवाकर चौधरी ने बताया कि पंडाल की सुंदरता और संपूर्ण पूजा क्षेत्र की भव्यता को बढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल के चंदननगर से विशेष जगमगाती लाइटें मंगाई गई हैं। यह लाइटिंग पूजन स्थल तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर सजाई गई है, जिससे पूरा रजनी चौक क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा है। पूजा समापन के बाद आयोजित होने वाली विसर्जन यात्रा को भी अत्यंत खास और मनोरंजक बनाया गया है। विसर्जन शोभायात्रा के लिए हरियाणा से विशेष हरियाणवी डांस टीम को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की मशहूर नागिन डांस टीम भी विसर्जन के दौरान अपना विशेष प्रदर्शन देकर श्रद्धालुओं और शहरवासियों का मनोरंजन करेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *