समय रैना के शो में सिद्धांत शेट्टी बने रवि किशन, गोरखपुर पर बोली ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

समय रैना के शो में सिद्धांत शेट्टी बने रवि किशन, गोरखपुर पर बोली ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

India Got Latent Latest Episode 2: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2‘ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें सिद्धांत शेट्टी हूबहू रवि किशन के अंदाज में गोरखपुर के बदलते माहौल पर मजेदार तरीके से बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने गोरखपुर की तुलना स्पेन से की और ऋतिक रोशन का जिक्र करते हुए ऐसी बात कह दी, जिस पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट करने लगे। एक यूजर ने तो सिद्धांत के अंदाज की तारीफ करते हुए लिखा कि वह ‘असली रवि किशन से ज्यादा रवि किशन’ लग रहे हैं।

गोरखपुर की तुलना स्पेन से की

वायरल क्लिप में समय रैना गोरखपुर के मौजूदा माहौल के बारे में सिद्धांत शेट्टी से सवाल करते है, जिसके बाद वो कहते हैं कि एक समय गोरखपुर को डेंगू, मलेरिया और माफिया के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वह इसकी तुलना स्पेन से कर रहे हैं।

इसके बाद सिद्धांत शेट्टी फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का जिक्र करते हैं। वह कहते हैं कि फिल्म की शूटिंग स्पेन में हुई थी और अगर इसका पार्ट 2 बनता है तो उसकी शूटिंग गोरखपुर में की जाएगी। बातचीत में वह ऋतिक रोशन का नाम लेकर फिल्म के अंदाज में मजाक भी करते हैं। सिद्धांत कहते हैं कि ऋतिक वहां आकर कहेंगे, ‘तुम्हारी बीवी को एक और चुम्मा ले ले।’ उनकी इस बात पर आसपास मौजूद लोग भी हंसते नजर आते हैं।

यूजर्स ने ऋतिक और रवि किशन को लेकर किए कमेंट

सिद्धांत के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खूब मजे लिए। एक यूजर ने कमेंट किया कि ऋतिक रोशन ने ‘सुपर 30’ में काम इसलिए किया था ताकि वह भोजपुरी सीख सकें। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये फिर शो बंद कराएगा।’

तीसरे यूजर का कमेंट सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। उसने समय रैना के अंदाज को देखकर लिखा, ‘Bro is more Ravi Kishan than the real Ravi Kishan’, यानी उसे समय रैना असली रवि किशन से भी ज्यादा रवि किशन वाले अंदाज में नजर आए।

दीपक कलाल के साथ भी वायरल हुआ वीडियो

इसके साथ ही, समय रैना और दीपक कलाल का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें दीपक कलाल फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि उन्हें लगा था कि उन्हें शो के लिए बुलाया गया है, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उन्हें किसी और वजह से बुलाया गया था।

इसके बाद समय रैना मजाकिया अंदाज में दीपक से कहते हैं, ‘अरे दीपक भाई यार, ये आदमी स्टेबल नहीं है यार।’ वह इसके बाद गाने की कुछ पंक्तियां भी गाते हैं। दोनों के इस वीडियो पर भी सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *