सड़क पार कर रहे व्यक्ति को डंपर ने मारी टक्कर,मौत:मजदूरी करने के लिए घर से निकला था; पुलिस ने जब्त किया डंपर

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को डंपर ने मारी टक्कर,मौत:मजदूरी करने के लिए घर से निकला था; पुलिस ने जब्त किया डंपर

जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह डंपर ने सड़क पार कर रहे मजदूर को चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने बॉडी को मोर्चरी रखवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी गई।
बासनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक डंपर कांकाणी से मुंगिया भरकर बासनी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सांगरिया फांटा के पास डिवाइडर क्रॉस कर रहे मजदूर को डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की बॉडी को मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतक की पहचान गोविंद उम्र 40 वर्ष पुत्र नगाराम भील निवासी मामा अचलेश्वर नगर सांगरिया फांटा के तौर पर हुई। मृतक कमठा मजदूरी करने का काम करता था। हादसे के दिन भी मजदूरी करने के लिए सांगरिया फांटा के पास आया था। जहां डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को जब्त किया। वहीं डंपर चालक को डिटेन किया गया है। पुलिस अब मृतक के परिजनों की ओर से दी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *