मधुबनी|डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने परीक्षा संभाग के लिपिक संजय कुमार सिन्हा से अनुकंपा नियुक्ति एवं पदस्थापन में कथित अनियमितता और रिश्वत लेने के आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है। उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार, पटना के पत्र के आलोक में जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा के महामंत्री द्वारा दिए गए अभ्यावेदन में मृत शिक्षकों के आश्रितों से पदस्थापन के नाम पर एक से दो लाख रुपये तक रिश्वत लेने, कार्य के लिए अनावश्यक परेशान करने तथा धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डीईओ ने संबंधित लिपिक को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है। मधुबनी|डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने परीक्षा संभाग के लिपिक संजय कुमार सिन्हा से अनुकंपा नियुक्ति एवं पदस्थापन में कथित अनियमितता और रिश्वत लेने के आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है। उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार, पटना के पत्र के आलोक में जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा के महामंत्री द्वारा दिए गए अभ्यावेदन में मृत शिक्षकों के आश्रितों से पदस्थापन के नाम पर एक से दो लाख रुपये तक रिश्वत लेने, कार्य के लिए अनावश्यक परेशान करने तथा धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डीईओ ने संबंधित लिपिक को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है।


