उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में “संत शिरोमणि जंगली बाबा परिनिर्वाण शताब्दी महामहोत्सव” की तैयारियां चल रही हैं। यह आयोजन 28 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक 54 कुण्डीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ और कथा समागम के रूप में होगा। चिन्मयानंद बापूजी महाराज (हरिद्वार) 28 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक श्री राम कथा सुनाएंगे। पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज (श्री वृन्दावन) 2 से 5 नवम्बर तक श्री कृष्ण कथा का प्रवचन करेंगे। इस महोत्सव में देशभर से प्रख्यात संतों, कथा वाचकों और श्रद्धालुओं का आगमन होगा। आयोजन क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न कथा वाचकों द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। श्री जंगली बाबा धाम सेवा ट्रस्ट और क्षेत्रवासी भक्तगण इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

