संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर:सपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की अपील

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर:सपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की अपील

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को हुई। यह बैठक दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को कहा। उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। बैठक को प्रदेश सचिव सुशील दुबे, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, सुरेश यादव, उमाशंकर पाल, जिला सचिव राजदेव पाल, कैलाशनाथ यादव, भूपेश पाण्डेय, कमलेश यादव, रामकेश बिंद, दीपक विश्वकर्मा और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामजतन यादव ने भी संबोधित किया।
इनके अलावा, वीरेंद्र यादव, नंदलाल यादव, रामू मौर्य एडवोकेट, अजय विश्वकर्मा, जगदीश प्रसाद मौर्य ‘गप्पू’, रवि यादव, रामलले यादव, डॉ. अमित यादव, चंद्रशेखर यादव, शर्मिला रमेश, डॉ. निकहत हसन, हरिश्चंद प्रभाकर, अच्छेलाल गौतम, विजय बहादुर गौतम, अशोक यादव नायक, दिलीप प्रजापति, रामभिलाष यादव और जितेंद्र यादव ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष इरशाद मंसूरी, ऋषि यादव, कमाल आज़मी, भानु प्रताप मौर्य, अशफाक मंसूरी, राजा नवाब, आसिफ शाह, इंजीनियर अनुज दुबे, अशोक मिश्र, सोनी सेठ, रूबी बिंद एडवोकेट, पूनम यादव, संदीप बिंद, आलोक कुमार यादव, सलीम अहमद, राकेश लाला, सतीश यादव और धर्मेंद्र चौरसिया समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। बैठक के आखिर में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लाल मोहम्मद राईनी के भतीजे के अचानक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *