श्रीराम ज्वेलर्स में दीवार काटकर 1.11 लाख की चोरी:नवादा के पकरीबरावां बाजार में दूसरी बार दुकान को बनाया निशाना

श्रीराम ज्वेलर्स में दीवार काटकर 1.11 लाख की चोरी:नवादा के पकरीबरावां बाजार में दूसरी बार दुकान को बनाया निशाना

नवादा जिले के पकरीबरावां बाजार में चोरों ने एक बार फिर एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान की दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना श्रीराम ज्वेलर्स दुकान में हुई है। दुकानदार श्रीराम कुमार के अनुसार, वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत सोना-चांदी के सामान की चोरी कर ली। 1.11 लाख रुपए की चोरी सुबह जब श्रीराम कुमार दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने पीछे की दीवार कटी हुई देखी। दुकान के अंदर जांच करने पर करीब 11 हजार रुपये नगद और लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी तथा अन्य सामान गायब मिले। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ बिखरा हुआ सामान भी मिला, जिसे जब्त कर जांच के लिए ले जाया गया है। पिछले साल भी हुई थी चोरी दुकानदार ने बताया कि इसी दुकान में 24 जनवरी 2025 को भी चोरी हुई थी। उस समय चोरों ने दुकान के सामने का शटर उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया था। उस घटना के बाद पुलिस को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है। इसी कारण उन्होंने दुकान में अधिक मात्रा में सोना-चांदी रखना भी बंद कर दिया था। दुकानदार का कहना है कि इस बार चोर दुकान में मौजूद सीमित सामान को ही अपने साथ ले गए। एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी होने से व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है। नवादा जिले के पकरीबरावां बाजार में चोरों ने एक बार फिर एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान की दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना श्रीराम ज्वेलर्स दुकान में हुई है। दुकानदार श्रीराम कुमार के अनुसार, वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत सोना-चांदी के सामान की चोरी कर ली। 1.11 लाख रुपए की चोरी सुबह जब श्रीराम कुमार दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने पीछे की दीवार कटी हुई देखी। दुकान के अंदर जांच करने पर करीब 11 हजार रुपये नगद और लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी तथा अन्य सामान गायब मिले। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ बिखरा हुआ सामान भी मिला, जिसे जब्त कर जांच के लिए ले जाया गया है। पिछले साल भी हुई थी चोरी दुकानदार ने बताया कि इसी दुकान में 24 जनवरी 2025 को भी चोरी हुई थी। उस समय चोरों ने दुकान के सामने का शटर उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया था। उस घटना के बाद पुलिस को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है। इसी कारण उन्होंने दुकान में अधिक मात्रा में सोना-चांदी रखना भी बंद कर दिया था। दुकानदार का कहना है कि इस बार चोर दुकान में मौजूद सीमित सामान को ही अपने साथ ले गए। एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी होने से व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *