सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मच गई है। इस हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रात में इस रास्ते पर बिजली का पोल तार सहित गिर गया था। सोमवार की सुबह करीब 50 हाजर लोग लाइन में खड़े थे। तभी पोल में करंट फैलने की अफवाह उड़ी। जिसके बाद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। जिसमें बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने दबे लोगों को निकाला हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। उसके बाद तुरंत उन्हें सदर अस्पताल में भेजा गया। लखीसराय डीएम ने कहा, मैं खुद साढ़े तीन बजे से था। लगभग साढ़े 6 बजे अचानक से भीड़ बढ़ गई। थोड़ी देर में पता चला कि खेत के साइड की बैरिकेंडिग टूटने से लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। खबर लगातार अपडेट हो रही है। सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मच गई है। इस हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रात में इस रास्ते पर बिजली का पोल तार सहित गिर गया था। सोमवार की सुबह करीब 50 हाजर लोग लाइन में खड़े थे। तभी पोल में करंट फैलने की अफवाह उड़ी। जिसके बाद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। जिसमें बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने दबे लोगों को निकाला हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। उसके बाद तुरंत उन्हें सदर अस्पताल में भेजा गया। लखीसराय डीएम ने कहा, मैं खुद साढ़े तीन बजे से था। लगभग साढ़े 6 बजे अचानक से भीड़ बढ़ गई। थोड़ी देर में पता चला कि खेत के साइड की बैरिकेंडिग टूटने से लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। खबर लगातार अपडेट हो रही है।


