पूर्णिया में डीएम-एसपी आवास के पास गोलीबारी:अज्ञात बदमाशों ने 2 राउंड फायरिंग की, कोई हताहत नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

पूर्णिया में डीएम-एसपी आवास के पास गोलीबारी:अज्ञात बदमाशों ने 2 राउंड फायरिंग की, कोई हताहत नहीं; CCTV खंगाल रही पुलिस

पूर्णिया के अतिसंवेदनशील और वीआईपी क्षेत्र में रविवार देर रात हवाई फायरिंग हुई है। के.हाट थाना क्षेत्र डीआईजी चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही सदर SDPO-1 अभिनव पाराशर और पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।घटना जिलाधिकारी और एसएसपी आवास के पास की है। हवा में चली गोलियां, कोई हताहत नहीं जानकारी के अनुसार, बेखौफ बदमाशों ने अचानक दो राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि गोली किसी राहगीर या स्थानीय व्यक्ति को नहीं लगी। निशाने में कोई व्यक्ति नहीं : सदर एसडीपीओ इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि पुलिस को डीआईजी चौक के पास गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई। प्रथम दृष्टया यह साफ हुआ है कि फायरिंग किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर नहीं की गई थी, बल्कि हवा में दो राउंड गोलियां चलाई गई है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे संदिग्धों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर दहशत फैलाने वाले बदमाशो की पहचान कर रही है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के पीछे के स्पष्ट कारणों और असामाजिक तत्वों के उद्देश्य का पता लगाने के लिए अग्रतर अनुसंधान जारी है। डीएम एसएसपी आवास के बेहद करीब हुई घटना फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस बल तैनात है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस जगह बदमाशों ने हवाई फायरिंग की है वो घटनास्थल डीएम और एसएसपी आवास से बेहद करीब है । घटनास्थल से महज चंद कदमों पर डीएम चौक है, जो डीएम और एसएसपी के आवास मार्ग की शुरूआत है। इसी जगह बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह का भी आवास है । पूर्णिया के अतिसंवेदनशील और वीआईपी क्षेत्र में रविवार देर रात हवाई फायरिंग हुई है। के.हाट थाना क्षेत्र डीआईजी चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही सदर SDPO-1 अभिनव पाराशर और पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।घटना जिलाधिकारी और एसएसपी आवास के पास की है। हवा में चली गोलियां, कोई हताहत नहीं जानकारी के अनुसार, बेखौफ बदमाशों ने अचानक दो राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि गोली किसी राहगीर या स्थानीय व्यक्ति को नहीं लगी। निशाने में कोई व्यक्ति नहीं : सदर एसडीपीओ इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि पुलिस को डीआईजी चौक के पास गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई। प्रथम दृष्टया यह साफ हुआ है कि फायरिंग किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर नहीं की गई थी, बल्कि हवा में दो राउंड गोलियां चलाई गई है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे संदिग्धों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर दहशत फैलाने वाले बदमाशो की पहचान कर रही है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के पीछे के स्पष्ट कारणों और असामाजिक तत्वों के उद्देश्य का पता लगाने के लिए अग्रतर अनुसंधान जारी है। डीएम एसएसपी आवास के बेहद करीब हुई घटना फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस बल तैनात है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस जगह बदमाशों ने हवाई फायरिंग की है वो घटनास्थल डीएम और एसएसपी आवास से बेहद करीब है । घटनास्थल से महज चंद कदमों पर डीएम चौक है, जो डीएम और एसएसपी के आवास मार्ग की शुरूआत है। इसी जगह बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह का भी आवास है ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *