श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा:बाराबंकी के लोधेश्वर समेत तीन शिव मंदिरों में बरसे फूल, अधिकारियों ने किया स्वागत

श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा:बाराबंकी के लोधेश्वर समेत तीन शिव मंदिरों में बरसे फूल, अधिकारियों ने किया स्वागत

बाराबंकी में सावन के तीसरे सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। रामनगर स्थित पौराणिक श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर, भिटरिया के पास बुढ़वा बाबा मंदिर और हैदरगढ़ क्षेत्र में गोमती नदी के तट पर स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में यह आयोजन हुआ। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर से पुष्पवर्षा की शुरुआत हुई। इसके बाद बुढ़वा बाबा और अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भी फूल बरसाए गए। बुढ़वा बाबा मंदिर में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया था। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह आयोजन सनातन संस्कृति और प्रदेश की धार्मिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक स्थलों के महत्व को देखते हुए यह विशेष कार्यक्रम रखा गया। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के अनुसार, मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमन वर्मा की मौजूदगी में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान, जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी जमीन पर रहकर श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंधन कर रहे थे। सावन के तीसरे सोमवार पर तीनों मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए थे। पुष्पवर्षा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया और पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *