उदयपुर कांग्रेस का दावा, नगर निगम में बनेगा बोर्ड:उम्मीदवारों की बैठक में पार्टी नेता बोले-बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं, हमें किसी का डर नहीं

उदयपुर कांग्रेस का दावा, नगर निगम में बनेगा बोर्ड:उम्मीदवारों की बैठक में पार्टी नेता बोले-बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं, हमें किसी का डर नहीं

उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के 80 उम्मीदवारों की बैठक हिरणमगरी क्षेत्र में एक होटल में हुई। बैठक में बड़े नेताओं ने सभी उम्मीदवारों में जोश भरा और कहा कि भाजपा के सामने उन्होंने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा है। कांग्रेस के दोनों अध्यक्षों ने कहा कि बोर्ड कांग्रेस का बन रहा है और हमे कहीं अभी बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं है क्योंकि हमे किसी का डर नहीं है। बैठक में शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा सहित पार्टी पदाधिकारी और ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में वन-टू-वन सभी वार्डों के उम्मीदवारों से चर्चा की गई। उनसे फीडबैक लिया गया। मतदान प्रतिशत के आधार पर जीत के मार्जिन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने सभी को कहा कि सभी ने पूरी योजना के साथ चुनाव लड़ा है और पूरी ताकत से पार्टी के लिए काम किया। राठौड़ ने कहा कि उदयपुर नगर निगम के भाजपा के इस बोर्ड के सामने पार्टी उम्मीदवारों ने अच्छी खासी मेहनत कर लड़ाई लड़ी और जनता के इन अब तक के बोर्ड में उदयपुर के इन वार्डों के विकास के हालात बताए। राठौड़ ने कहा कि उदयपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है और पार्टी को बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं है, हमे किसी का डर नहीं है। बैठक में देहात अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने भी अपनी बात रखी। इसके अलावा पूर्व विधायक सज्जन कटारा, विवेक कटारा आदि मौजूद रहे। उम्मीदवार के रिश्तेदार ने गुस्सा निकाला इस बीच होटल में बैठक के अंदर सिर्फ उम्मीदवारों के अलावा किसी को एंट्री नहीं थी। इस बीच एक उम्मीदवार के रिश्तेदार को अंदर नहीं जाने​ दिया तो उसने गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने शोर मचाया। उदयपुर नगर निगम चुनाव की ये खबरें भी पढ़े…. उदयपुर-26 से 35 साल के वोटर्स ने बंपर मतदान किया:कुल वोटिंग में पुरुष आगे रहे; नए मतदाताओं में कम दिखा क्रेज 17-साल पहले वोटिंग 11% बढ़ी तो कांग्रेस की सीटें बढ़ी:उदयपुर नगर निकाय में सरकार बनाने के लिए दोनों प्रमुख दलों की धड़कनें बढ़ीं भाजपा उम्मीदवारों को होटल से दो बसों में ले गए:उदयपुर में वोटिंग के बाद भाजपा की बाड़ेबंदी, बैठक में सभी से लिया फीडबैक उदयपुर में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार के साथ मारपीट:मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भाजपा विधायक को रोका; उदयपुर में 69.78% वोट पड़े

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *