शेखपुरा में शांति के माहौल में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर पुलिस द्वारा लगातार लोगों के साथ दोस्ताना संपर्क स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को अरियरी थाना पुलिस ने विमान गांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की। विमान गांव के पंचायत सरकार भवन में आयोजित शांति समिति की बैठक अरियरी थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजकुमार शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति की इस बैठक में बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य लोग और पूजा समिति के लोग शामिल हुए। बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने के बारे में निर्देश इस अवसर पर उन्हें शांति पूर्वक दशहरा आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से किए गए तैयारी की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों का पहचान पत्र संबंधित थाना स्तर पर बनाते हुए प्रतिमा स्थापित करने का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इस अवसर पर पूजा पंडाल के सुरक्षा व्यवस्था में अग्निशमन यंत्र लगाने , साथ-साथ सीसीटीवी तथा महिला पुरुष के लिए अलग-अलग बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने आदि के बारे में निर्देश दिया गया। हर संभव सहयोग करने का आग्रह इस दौरान नियमों के अनुसार लाउडस्पीकर बजाने और डीजे के प्रयोग नहीं करने आदि की भी सलाह दी गई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान या प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी रहेगी। सरकार के आदेश का उल्लंघन करने पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ साथ अन्य के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूजा समितियां को स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ शांति बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग करने का आग्रह किया गया। शेखपुरा में शांति के माहौल में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर पुलिस द्वारा लगातार लोगों के साथ दोस्ताना संपर्क स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को अरियरी थाना पुलिस ने विमान गांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की। विमान गांव के पंचायत सरकार भवन में आयोजित शांति समिति की बैठक अरियरी थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजकुमार शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति की इस बैठक में बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य लोग और पूजा समिति के लोग शामिल हुए। बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने के बारे में निर्देश इस अवसर पर उन्हें शांति पूर्वक दशहरा आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से किए गए तैयारी की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों का पहचान पत्र संबंधित थाना स्तर पर बनाते हुए प्रतिमा स्थापित करने का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इस अवसर पर पूजा पंडाल के सुरक्षा व्यवस्था में अग्निशमन यंत्र लगाने , साथ-साथ सीसीटीवी तथा महिला पुरुष के लिए अलग-अलग बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने आदि के बारे में निर्देश दिया गया। हर संभव सहयोग करने का आग्रह इस दौरान नियमों के अनुसार लाउडस्पीकर बजाने और डीजे के प्रयोग नहीं करने आदि की भी सलाह दी गई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान या प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी रहेगी। सरकार के आदेश का उल्लंघन करने पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ साथ अन्य के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूजा समितियां को स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ शांति बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग करने का आग्रह किया गया।

