अररिया-सड़क पर उतरे नगर परिषद के अधिकारी, झाड़ू लगाई:सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने और कचरा अलग-अलग रखने की अपील

अररिया-सड़क पर उतरे नगर परिषद के अधिकारी, झाड़ू लगाई:सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने और कचरा अलग-अलग रखने की अपील

अररिया नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत विशेष सफाई और जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और वार्ड पार्षद खुद सड़क पर उतरे और झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई। इसके बाद काली मंदिर चौक से चांदनी चौक तक सफाई अभियान चलाया गया।
मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा, उप मुख्य पार्षद गौतम साह और कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रराज प्रकाश ने अभियान का नेतृत्व किया। अधिकारियों ने खुद कचरा उठाकर डस्टबिन में डाला। दुकानदारों और राहगीरों को किया जागरूक अभियान के दौरान दुकानदारों और राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने, कपड़े के थैले का उपयोग करने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखने की अपील की गई। नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रराज प्रकाश ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जाएगा। अररिया नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत विशेष सफाई और जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और वार्ड पार्षद खुद सड़क पर उतरे और झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई। इसके बाद काली मंदिर चौक से चांदनी चौक तक सफाई अभियान चलाया गया।
मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा, उप मुख्य पार्षद गौतम साह और कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रराज प्रकाश ने अभियान का नेतृत्व किया। अधिकारियों ने खुद कचरा उठाकर डस्टबिन में डाला। दुकानदारों और राहगीरों को किया जागरूक अभियान के दौरान दुकानदारों और राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने, कपड़े के थैले का उपयोग करने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखने की अपील की गई। नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रराज प्रकाश ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *