जहानाबाद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव का निधन:RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जहानाबाद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव का निधन:RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जहानाबाद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक फैल गया। गुरुवार शाम उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव इमलिया चक पहुंचा। गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हो गए। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, सदर विधायक राहुल शर्मा, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा समेत कई राजद नेता, कार्यकर्ता, समाजसेवी और ग्रामीण मौजूद थे। पटना में होगा अंतिम संस्कार राजद प्रवक्ता शशि कुमार उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि सच्चिदानंद यादव के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। वे लोकप्रिय और मिलनसार नेता थे। वे सामाजिक कार्यों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनका पार्थिव शरीर पहले पार्टी कार्यालय और फिर विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा। शुक्रवार को बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जहानाबाद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक फैल गया। गुरुवार शाम उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव इमलिया चक पहुंचा। गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हो गए। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, सदर विधायक राहुल शर्मा, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा समेत कई राजद नेता, कार्यकर्ता, समाजसेवी और ग्रामीण मौजूद थे। पटना में होगा अंतिम संस्कार राजद प्रवक्ता शशि कुमार उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि सच्चिदानंद यादव के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। वे लोकप्रिय और मिलनसार नेता थे। वे सामाजिक कार्यों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनका पार्थिव शरीर पहले पार्टी कार्यालय और फिर विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा। शुक्रवार को बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *