भागलपुर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का 1 मई को उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वे दिल्ली से भागलपुर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में उनकी साली कुमारी सपना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि भतीजे विभु आर्यन और ड्राइवर विनोद मंडल को मामूली चोटें आईं। प्रवीण कुशवाहा के असामयिक निधन से पूरे बिहार कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में सोमवार को शेखपुरा जिला कांग्रेस कार्यालय, आजाद हिंद आश्रम में एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की शोक सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष आनंदी यादव और वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रवीण कुशवाहा के निधन को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि कुशवाहा पार्टी को मजबूत करने में लगातार सक्रिय थे और एक महीने पहले ही जिलाध्यक्ष बने थे। इस अवसर पर प्रवीण कुशवाहा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और संगठन को उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर महतो, राहुल कुमार, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, विपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता, पप्पू राज मंडल, प्रमोद यादव, अफसर खान, पिंटू कुमार, रामप्रसाद दास, सरवन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष असलम जी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक खान, मो मुआज्जम, केदार राम, विनोद सिन्हा और लखन महतो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भागलपुर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का 1 मई को उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वे दिल्ली से भागलपुर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में उनकी साली कुमारी सपना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि भतीजे विभु आर्यन और ड्राइवर विनोद मंडल को मामूली चोटें आईं। प्रवीण कुशवाहा के असामयिक निधन से पूरे बिहार कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में सोमवार को शेखपुरा जिला कांग्रेस कार्यालय, आजाद हिंद आश्रम में एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की शोक सभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष आनंदी यादव और वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रवीण कुशवाहा के निधन को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि कुशवाहा पार्टी को मजबूत करने में लगातार सक्रिय थे और एक महीने पहले ही जिलाध्यक्ष बने थे। इस अवसर पर प्रवीण कुशवाहा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और संगठन को उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर महतो, राहुल कुमार, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, विपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता, पप्पू राज मंडल, प्रमोद यादव, अफसर खान, पिंटू कुमार, रामप्रसाद दास, सरवन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष असलम जी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक खान, मो मुआज्जम, केदार राम, विनोद सिन्हा और लखन महतो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


