शेखपुरा जिले के करण्डे थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हंसापुर-करंडे मार्ग पर धारी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। मृतक की पहचान अरियरी प्रखंड के करकी गांव निवासी मुकेश मिस्त्री के 20 वर्षीय बेटे सूरज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से 75,500 रुपए भी मिले हैं। बुआ के घर पैसे देने जा रहा था युवक परिजनों ने बताया कि सूरज करण्डे में अपनी बुआ के घर पैसे देने जा रहा था। इसी दौरान धारी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और वाहन उसे रौंदते हुए फरार हो गया। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा हादसे की सूचना मिलने पर करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। युवक को चेवाड़ा पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ यातायात थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश में जुटी है। शेखपुरा जिले के करण्डे थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हंसापुर-करंडे मार्ग पर धारी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। मृतक की पहचान अरियरी प्रखंड के करकी गांव निवासी मुकेश मिस्त्री के 20 वर्षीय बेटे सूरज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से 75,500 रुपए भी मिले हैं। बुआ के घर पैसे देने जा रहा था युवक परिजनों ने बताया कि सूरज करण्डे में अपनी बुआ के घर पैसे देने जा रहा था। इसी दौरान धारी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और वाहन उसे रौंदते हुए फरार हो गया। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा हादसे की सूचना मिलने पर करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। युवक को चेवाड़ा पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ यातायात थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश में जुटी है।

