शुभमन गिल की एक गलती से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का WTC Final का समीकरण, जानें क्यों बढ़ रही मुश्किलें

शुभमन गिल की एक गलती से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का WTC Final का समीकरण, जानें क्यों बढ़ रही मुश्किलें

India vs Sri Lanka Test: कोलंबो टेस्ट में शुभमन गिल के फॉलोऑन देने का फैसला टीम इंडिया पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। दूसरी पारी में श्रीलंका ने 300 से ज्यादा रन बना लिए हैं और उसके 6 विकेट ही गिरे हैं। 

Team India WTC 2027 Final Scenario: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की एक गलती भारी पड़ती नजर आ रही है। श्रीलंका की टीम पहली पारी में सिर्फ 290 रन पर ढेर हो गई थी, जिससे भारतीय टीम को 213 रन की बढ़त मिल गई थी। साथ में श्रीलंका की टीम फॉलोऑन टालने में भी फेल हो गई थी, जिसके बाद पिच को देखते हुए शुभमन गिल को दोबारा बैटिंग करने का फैसला करना चाहिए था, लेकिन गिल ने ऐसा नहीं किया और श्रीलंका की टीम को फॉलोऑन के लिए भेज दिया।

श्रीलंका की शानदार वापसी

आलम यह है कि श्रीलंका ने दूसरी पारी में सिर्फ 6 विकेट गंवाए हैं और 300+ रन बना लिए हैं। साथ में उनके पास 90 से ज्यादा रनों की बढ़त हो चुकी है। सातवें विकेट के लिए 85+ रन की साझेदारी हो चुकी है और अगर श्रीलंका के खाते में और 100 या 120 रन जुड़ जाते हैं तो फिर टीम इंडिया के लिए जीत मुश्किल हो सकती है। यहां से टीम इंडिया हार भी सकती है, क्योंकि पांचवें दिन कोलंबो की पिच गेम स्पिन गेंदबाजों के लिए पूरी तरह मददगार बन जाती है। भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर घोषित की थी।

ड्रॉ से भी बिगड़ेगा समीकरण

टीम इंडिया अगर यह मुकाबला हार जाती है तो उनके WTC के फाइनल पहुंचने का समीकरण बिगड़ जाएगा। आपको बता दें कि सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब टीम इंडिया ने 58.8 जीत प्रतिशत के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि 67% से कम जीत प्रतिशत वाली कोई भी टीम फाइनल में पहुंची हो।

भारतीय टीम को इस मुकाबले के बाद 7 मैच और खेलने हैं, जिसमें से दो मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड में खेली जाएगी और पांच मैचों की सीरीज भारतीय टीम अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-1 से मुकाबला ड्रॉ कर लेती है और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी पांच मैच जीतने पर टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 70 से ऊपर पहुंचेगा।

हालांकि अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दोनों मैच जीत ले तो उसका 72% हो जाएगा और अगले 5 मैचों में जीतकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन न्यूजीलैंड में आज तक कोई सीरीज नहीं जीत पाई। पिछली बार उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से हराना टीम इंडिया के लिए अभी तो मुश्किल है।

टीम इंडिया के फॉर्म और स्ट्रेंथ को देखते हुए अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 1-1 से सीरीज बराबरी कर लेती है और ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हरा देती है, साथ में ये मैच ड्रॉ हो जाता है तो शुभमन गिल एंड कंपनी का जीत प्रतिशत 55 के आसपास होगा और वह फाइनल से बाहर हो सकती है। कोलंबो टेस्ट के जीतने पर टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 60 के आसपास का होगा। भारतीय टीम श्रीलंका को फॉलोअन न देकर खुद दोबारा बल्लेबाजी करती और फिर 400+ का लक्ष्य देती तो इस मैच में जीत इंडिया को हराना मुश्किल हो जाता और साथ में रनों के दबाव में श्रीलंका की टीम जल्द ऑलआउट हो सकती थी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *