शिक्षा, सड़क, बिजली के मुद्दे छाये रहे

शिक्षा, सड़क, बिजली के मुद्दे छाये रहे

जिला परिषद की सामान्य बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शनिवार को हुई इस बैठक की कार्यवाही में जिला परिषद अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव की अध्यक्षता में एजेंडे पर विचार किया गया। डीडीसी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तुषार कुमार ने एजेंडा सदन के समक्ष रखा। बैठक में पार्षदों ने पूर्व की बैठकों में उठाए गए मुद्दों के अनुपालन और लंबित योजनाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाए। इसे लेकर डीडीसी तुषार कुमार ने सभी अधिकारियों को इसको लेकर चेताया। निर्देश दिया कि बैठक में उठाये गये जन समस्याओं का अनुपालन प्रतिवेदन हर हाल में अधिकारी सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इसदौरान सदस्यों ने कृषि, सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, वीबी जी रामजी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, आरई ओ, पथ निर्माण विभाग, फसल बीमा योजना, कृषि व किसानों की समस्याओं और अन्य योजनाओं की समस्याओं को बैठक में रखा। बैठक में ललिता देवी, रणधीर खन्ना, ज्योति देवी, वीणा देवी, सईदा बानो, अलका झा, ममता देवी समेत कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। शिक्षा क्षेत्र में स्कूल भवन, चहारदीवारी, पेयजल, छात्रावास और शिक्षकों के प्रतिनियोजन का मुद्दा उठा। स्वास्थ्य क्षेत्र में लदनियां, मिर्जापुर और अंधराठाढ़ी समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक, एम्बुलेंस, पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी और उपकरणों की मांग रखी गई। बैठक में विभिन्न विभागों ने अपना अनुपालन प्रतिवेदन रखा। बताया गया कि राजनगर-रांटी पथ पर निर्माण कार्य चल रहा है और 1100 मीटर में बीएम का काम किया जा चुका है। चकदह-दुमण्ठा सड़क के पुनर्निर्माण का प्राक्कलन फेज-3 के तहत स्वीकृति के लिए भेजा गया है। नागदह-बलाइन के कुजमीत और मखनाही टोले में अतिरिक्त 15 पोल और 500 मीटर तार की आवश्यकता बताई गई। विभाग ने आगामी योजना में विद्युतीकरण कराने की बात कही। बैठक में जिला परिषद के मार्केट कॉम्प्लेक्स, भवनों और राजस्व हाट की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। जिला परिषद की सामान्य बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शनिवार को हुई इस बैठक की कार्यवाही में जिला परिषद अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव की अध्यक्षता में एजेंडे पर विचार किया गया। डीडीसी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तुषार कुमार ने एजेंडा सदन के समक्ष रखा। बैठक में पार्षदों ने पूर्व की बैठकों में उठाए गए मुद्दों के अनुपालन और लंबित योजनाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाए। इसे लेकर डीडीसी तुषार कुमार ने सभी अधिकारियों को इसको लेकर चेताया। निर्देश दिया कि बैठक में उठाये गये जन समस्याओं का अनुपालन प्रतिवेदन हर हाल में अधिकारी सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इसदौरान सदस्यों ने कृषि, सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, वीबी जी रामजी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, आरई ओ, पथ निर्माण विभाग, फसल बीमा योजना, कृषि व किसानों की समस्याओं और अन्य योजनाओं की समस्याओं को बैठक में रखा। बैठक में ललिता देवी, रणधीर खन्ना, ज्योति देवी, वीणा देवी, सईदा बानो, अलका झा, ममता देवी समेत कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। शिक्षा क्षेत्र में स्कूल भवन, चहारदीवारी, पेयजल, छात्रावास और शिक्षकों के प्रतिनियोजन का मुद्दा उठा। स्वास्थ्य क्षेत्र में लदनियां, मिर्जापुर और अंधराठाढ़ी समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक, एम्बुलेंस, पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी और उपकरणों की मांग रखी गई। बैठक में विभिन्न विभागों ने अपना अनुपालन प्रतिवेदन रखा। बताया गया कि राजनगर-रांटी पथ पर निर्माण कार्य चल रहा है और 1100 मीटर में बीएम का काम किया जा चुका है। चकदह-दुमण्ठा सड़क के पुनर्निर्माण का प्राक्कलन फेज-3 के तहत स्वीकृति के लिए भेजा गया है। नागदह-बलाइन के कुजमीत और मखनाही टोले में अतिरिक्त 15 पोल और 500 मीटर तार की आवश्यकता बताई गई। विभाग ने आगामी योजना में विद्युतीकरण कराने की बात कही। बैठक में जिला परिषद के मार्केट कॉम्प्लेक्स, भवनों और राजस्व हाट की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *