देसी कट्टा के साथ महिला गिरफ्तार

देसी कट्टा के साथ महिला गिरफ्तार

अंबा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला हरिहरगंज से संडा होते हुए परता की ओर जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संडा मोड़ के पास उसकी तलाशी ली, जिसमें हथियार बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को अंबा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक महिला अवैध हथियार लेकर हरिहरगंज से संडा के रास्ते परता की ओर जा रही है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने तत्काल संडा मोड़ के पास संदिग्ध महिला को रोका। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अंबा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला हरिहरगंज से संडा होते हुए परता की ओर जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संडा मोड़ के पास उसकी तलाशी ली, जिसमें हथियार बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को अंबा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि एक महिला अवैध हथियार लेकर हरिहरगंज से संडा के रास्ते परता की ओर जा रही है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने तत्काल संडा मोड़ के पास संदिग्ध महिला को रोका। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *