शिअद पार्षदों का दावा-पार्टी छोड़ने के बदले 1 करोड़, प्रधानगी का अॉफर मिला

भास्कर न्यूज| नवांशहर शिरोमणि अकाली दल की बैठक में हाल ही में हुए नगर परिषद चुनावों के परिणामों और राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने दावा किया कि पिछले 4 दिन में शिअद के निर्वाचित पार्षदों को विपक्षी दल से पार्टी छोड़ने के बदले एक करोड़ रुपए और प्रधानगी का प्रस्ताव दिया गया। नेताओं के अनुसार, पार्षद परम सिंह खालसा और महिंदर पाल ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे खालसा परिवार की सराहना करते हैं, जिसने अकाली दल का साथ नहीं छोड़ा। बैठक में दावा किया गया कि आप नेताओं ने परम खालसा से कहा था कि यदि वे पार्टी में आते हैं तो मुख्यमंत्री उन्हें सिरोपा पहनाएंगे। इस पर खालसा ने कहा कि अकाल तख्त साहिब ने जिसे पंथ दोषी मुख्यमंत्री कहा है, उससे सिरोपा पहनना तो दूर, वह उसके पास नहीं जाएंगे इस संबंध में आप के जिला सचिव गगन अग्निहोत्री ने कहा कि अगर शिअद पार्षद को ऐसी कोई पेशकश हुई है, तो वे उस नेता का नाम बताएं जिसने उन्हें ऐसी पेशकश की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *