महाविद्यालय में नव प्रवेशित छोत्रों के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

बंडा| शासकीय महाविद्यालय बंडा में नव प्रवेशित कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय अभिमुखीकरण (इंडक्शन प्रोग्राम) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें प्राचार्य द्वारा शुभारंभ करते हुये महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का परिचय कराया एवं विद्यार्थियों को महाविद्यालय के अनुशासनात्मक नियमों में रहते हुये उज्जवल भविष्य की समस्त संभावनाओं को प्रकट कर समाज के लिये उपयोगी उत्कृष्ट व्यक्तित्व निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शैलेन्द्र सकवार द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कला संकाय में डॉ. नितीश ओबराइन द्वारा महाविद्यालय की संपूर्ण गतिविधियों का सामान्य परिचय दिया। डॉ. एचआर ठाकुर द्वारा समय सारणी, डॉ. अयूब खान ने अनुशासन, डॉ. संजय ठाकुर ने पुस्तकालय एवं स्वयं पोर्टल, डॉ. रघुवीर राणा ने खेल, डॉ. नितीश ओबराइन ने विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ट, डॉ. जितेन्द्र भटेले ने एनएसएस, डॉ. अशोक पन्या ने शिक्षण एवं परीक्षा योजना, ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने छात्रवृत्ति आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *