शामली में चंडीगढ़ की 270 पेटी वोदका पकड़ी गई:चालक फरार, 15 अक्टूबर को वाहन पकड़ा था; जांच में शराब मिली

शामली में चंडीगढ़ की 270 पेटी वोदका पकड़ी गई:चालक फरार, 15 अक्टूबर को वाहन पकड़ा था; जांच में शराब मिली

शामली में चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 270 पेटी बरामद की गई हैं। शराब ग्रांट पार्टी प्रीमियम वोदका ब्रांड की है। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के 48 पव्वे हैं। शराब को वाहन संख्या UP27AT 6351 में लादकर ले जाया जा रहा था। वाहन को 15 अक्टूबर को 8 बजे करनाल रोड पर टिटौली गांव के पास रोका गया था। जांच के दौरान दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने पर वाहन को राज्यकर विभाग के परिसर में खड़ा कराया गया था। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आबकारी विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा आबकारी विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर को राज्यकर विभाग के परिसर में वाहन की जांच की गई तो उसमें 270 पेटी शराब बिना वैध दस्तावेजों के लदी मिली। वाहन चालक और माल के स्वामी की ओर से भी कोई संपर्क नहीं किया गया। इसके बाद सहायक आयुक्त राज्यकर सचल दल इकाई प्रथम, शामली ने आबकारी विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। आबकारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने आबकारी निरीक्षक हेमंत पांडेय और राम के साथ मौके पर पहुंचकर रविवार को 1:52 बजे मुकदमा दर्ज कराया गया। शराब का भौतिक सत्यापन किया। जांच में सभी 270 पेटियों में चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब मिली। अधिकारियों ने चार पव्वे नमूने के तौर पर सील किए। बाकी शराब को 68 प्लास्टिक बोरियों में रखकर सील किया गया। दूसरे राज्य से लाई जा रही थी शराब बताया कि वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र के अनुसार, उसका स्वामी क्रांति कुमार निवासी शिवपुरी खोजी, शाहजहांपुर है। आबकारी विभाग का आरोप है कि वाहन स्वामी और चालक की मिलीभगत से दूसरे राज्य की शराब को उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए लाया जा रहा था। इससे प्रदेश के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। रविवार को आबकारी विभाग ने केस दर्ज कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *