शाजापुर में शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी:सुबह से छाए बादलों ने गर्मी से दिलाई राहत; शुक्रवार तक रिमझिम बारिश की संभावना

शाजापुर में शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी:सुबह से छाए बादलों ने गर्मी से दिलाई राहत; शुक्रवार तक रिमझिम बारिश की संभावना

शाजापुर में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को जिले में रिमझिम बारिश की संभावना जताई है। 29.3 डिग्री रहा अधिकतम तापमान मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतियां ने बताया कि रात में हल्की बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश हो सकती है। गुरुवार को शाजापुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर धूप का असर कम रहा और सड़कों पर आवाजाही जारी रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *